कौशाम्बी 27अगस्त 26*कस्तूरबा की बेटियों ने रक्षाबंधन पर बांधी राखी,सीडीओ ने दिया शिक्षा और सुरक्षा का भरोसा*
*कौशाम्बी*। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय,मंझनपुर में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और स्नेह की अनूठी झलक देखने को मिली। विद्यालय की छात्राओं ने मुख्य विकास अधिकारी, कौशाम्बी को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया।राखी बंधवाते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने छात्राओं से आत्मीय संवाद किया और उनके अध्ययन, ज्ञानवर्धन,सुरक्षा तथा उज्ज्वल भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण बातें साझा की। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के प्रति निरंतर मेहनत करने,अपने लक्ष्य निर्धारित करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। विद्यालय की वार्डेन श्रीमती मुदिता के मार्गदर्शन में छात्राओं ने रक्षाबंधन कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस अवसर ने बालिकाओं के भीतर अपनापन, सम्मान और सुरक्षा की भावना को और मजबूत किया।मुख्य विकास अधिकारी ने बालिकाओं को यह संदेश दिया कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। बेहतर शिक्षा और उचित अवसर मिलने पर बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।रक्षाबंधन का यह कार्यक्रम केवल राखी बांधने तक सीमित नहीं रहा,बल्कि बालिकाओं के प्रति समाज और प्रशासन की जिम्मेदारी तथा उनके सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के संकल्प का भी संदेश देता नजर आया।संदेश साफ है—बेटियां पढ़ेंगी,आगे बढ़ेंगी और अपने सपनों को साकार करेंगी, तभी समाज और देश का भविष्य और मजबूत होगा।
More Stories
मुजफ्फरनगर: 17 अक्टूबर 26 ग्राम भंडूरा में राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी की जनसंपर्क सभा, आदित्य प्रहलाद पाहुजा ने उठाया प्रदूषण का मुद्दा
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26*प्रियागोल्ड बिस्किट पर मुक़दमा चलेगा….*
सहारनपुर 17 अक्टूबर 26*जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विशेष अभियान के तहत एसएएम इण्टर कॉलेज एवं जेवी जैन डिग्री कॉलेज में किया गया विभिन्न बूथों का निरीक्षण….*