March 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 26 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

कौशाम्बी 26 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

कौशाम्बी 26 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

[26/03, 17:24] +91 98391 01290: *40 यात्रियों से भरी बस पद्मा नदी में गिरी, 23 लोगों की मौत; कई लापता*

ढाका, 26 ,मार्च 2026 । बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया,जब करीब 40 यात्रियों से भरी बस फेरी पर चढ़ते वक्त अनियंत्रित होकर पद्मा नदी में जा गिरी। इस हादसे में कई महिलाओं समेत 23 लोगों की मौत हो गई,जबकि कई यात्रियों के अब भी लापता होने की आशंका है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ढाका जा रही बस जैसे ही फेरी पर चढ़ रही थी,तभी एक यूटिलिटी फेरी ने उसे टक्कर मार दी अचानक हुए इस जोरदार झटके से चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस सीधे नदी में समा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। कुछ यात्रियों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई,जबकि कई को स्थानीय लोगों और बचावकर्मियों ने बाहर निकाला।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। करीब 30 फीट गहराई में डूबी बस को निकालने के लिए गोताखोरों के साथ अतिरिक्त टीमों को भी लगाया गया है।

घटनास्थल पर मौजूद अग्निशमन सेवा अधिकारी सोहेल राणा ने पत्रकारों को बताया कि (बचाव पोत) हमजा ने अपनी क्रेनों की मदद से बस को बाहर निकाला और उसके अंदर से 14 शव बरामद किए गए।उन्होंने आगे बताया कि गोताखोरों ने इससे पहले 50 के दशक के अंत या 60 के दशक की शुरुआत की दो महिलाओं के शव बरामद किए और खराब मौसम के बीच छह घंटे के प्रयासों के बाद बुधवार आधी रात के आसपास बस को बाहर निकालते समय 14 अन्य लोगों को भी ढूंढ निकाला।
[26/03, 18:52] +91 81156 50600: *रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार घायल*

*अझुवा कौशाम्बी* आदर्श नगर पंचायत अझुवा हाइवे पर बाइक सवार को रोडवेज बस चालक ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया।

अवधेश यादव पुत्र झेलम यादव निवासी गुलामीपुर ससुर खदेरी नदी पुल के पास किसी ढाबे में काम करते हैं आज गुरुवार दोपहर किसी कार्य से अझुवा कस्बा गया था अपना काम कर बाइक से वापस ढाबा जा रहा था ज्योंहि बाइक सवार कस्बे से थोड़ी दूर आगे पहुंचा प्रयागराज से कानपुर की तरफ जा रहे रोडवेज बस चालक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दूर जा गिरा और गंभीर घायल हो गया मौके पर रहे राहगीरों की सूचना पर पहुंची अझुवा चौकी पुलिस ने घायल को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु सिराथू अस्पताल भिजवाया है।

[26/03, 19:22] +91 99191 96696: *कौशांबी थाना अंतर्गत सक्रिय है भैंस चोर गैंग*

*पुलिस सो रही है कुंभकरणी नींद*

*कौशांबी।* थाना कौशांबी क्षेत्र में लगातार भैंसों की चोरी हो रही है लेकिन कौशांबी थाना पुलिस एक भी भैंस चोरों का खुलासा नहीं कर सकी। एक तो योगी आदित्यनाथ ने गौहत्या पर रोक लगाई और पशुओं के रखाव के लिए पशु बाड़ा बनवाया लेकिन अधिकारियों की उदासीनता और घोटाले के चक्कर में किसान रातों दिन अपनी खेती की रखवाली में जी-जान लगाकर पहरा दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर गरीब और मोहताज किसानों के जानवरों को चोरी कर किसानों को चोर तवाह कर दे रहे है तीन साल से कौशांबी थाना पुलिस कुंभकर्णी नींद में सो रही है जिससे पुलिस एक भी भैंस चोरों का खुलासा नहीं कर सकी।

गौरतलब हो कि गुरौली पुलिस चौकी अंतर्गत 3 वर्ष पहले दाई का पूरा में सूबेदार पाल की भैंस चोरी हो गई इसी गांव में वीरेंद्र द्विवेदी की भैंस 1 वर्ष पहले चोरी हो गई
दुल्ली सेन मुड़िया डोली की भैंस अभी 2 माह पहले चोरी हो गई है अभी हाल में दिनांक 11/03/2026 को दाई का पूरा गांव के शिवाकांत पासी के दो भैंसा चोर खोल ले गए लेकिन कौशांबी थाना पुलिस अभी तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी इसलिए चोर बेखौफ होकर के आए दिन चोरी कर रहे है आम जन मानस डरा हुआ है। और पुलिस की इस रवैया से कौशांबी थाना क्षेत्र के लोग पुलिस की कार्यशैली से असंतुष्ट है।

[26/03, 19:22] +91 99191 96696: *करोड़ों की लूट करने वाले पंचायत सचिव के भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल रहे हैं अधिकारी*

*डीएम के निर्देश पर 33 महीने पहले शुरू हुई जांच में रत्ती भर आगे नहीं बढ़ सके जांच अधिकारी*

*कौशांबी।* जिले की तमाम ग्राम पंचायत में विकास के नाम पर सरकार से मिलने वाली भारी भरकम रकम में भ्रष्टाचारी इस कदर हॉबी हो गए है कि भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद भी जांच के नाम पर केवल अफसर दोषियों को बचाने तक सीमित दिखाई पड़ रहे हैं भ्रष्टाचार में अफसर के शामिल हो जाने के बाद जिले में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है 33 महीने पहले ग्राम पंचायत के भ्रष्टाचार की जांच करने का निर्देश तत्कालीन जिला अधिकारी ने दिया था लेकिन 33 महीने बीत जाने के बाद ग्राम पंचायत के भ्रष्टाचार की जांच नहीं पूरी हो सकी है जिससे जांच अधिकारी के भ्रष्टाचार में शामिल होने से इनकार नहीं किया जा सकता है ग्राम पंचायत में करोड़ों का घोटाला करने वाले पंचायत सचिव मौज कर रहे हैं ग्रामीणों द्वारा शासन प्रशासन और जिला अधिकारी से शिकायत करने के बाद भी भ्रष्टाचार की जांच करके दोषियों को दंडित नहीं किया जा रहा है भ्रष्टाचार में शामिल पंचायत सचिव को बचाने के लिए नेताओं की फौज भी अधिकारियों के पास सिफारिश करने पहुंच जाती है जिससे भ्रष्टाचार की निष्पक्ष तरीके से जांच नहीं हो पाती है सरकारी खजाने से विकास के नाम पर करोड़ों की रकम निकालने और उसमें भ्रष्टाचार करने में ग्राम पंचायत से लेकर सरकारी कार्यालय तक पूरा रैकेट सक्रिय हो गया है जिससे योगी सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हैं।

जिले के तमाम ग्राम पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार के मामले में कौशांबी ब्लॉक के मुस्तफाबाद गांव में बीते पंचवर्षी में किए गए करोड़ों रुपए के घोटाले में पंचायत सचिव सत्य प्रकाश पांडे का नाम लगातार कई वर्षों से सुर्खियों में है सैकड़ो बार पंचायत सचिव की शिकायत शासन प्रशासन से लेकर अधिकारियों तक हुई लेकिन जांच के नाम पर हर बार जांच अधिकारी मामले को रद्दी में डाल देते हैं 10 लाख रुपए घोटाले के आरोप में तत्कालीन जिला पंचायत राज अधिकारी ने 11 सितंबर 2022 को पंचायत सचिव को कारण बताओं नोटिस जारी किया था लेकिन इस भ्रष्टाचार में भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी कारण बताओं नोटिस को मनमानी तरीके से समाप्त कर दिया गया है बिंदुवार जांच करके दोषी को दंडित नहीं किया गया है जिससे विकास भवन से लेकर खंड विकास अधिकारी कार्यालय तक भ्रष्टाचार का अंदाजा लगाया जा सकता है इतना ही नहीं ग्राम पंचायत में विकास करने के नाम पर ईट भट्ठे से ईट खरीदने मशीनरी स्टोर से हैंड पंप मरम्मत का सामान खरीदने व अन्य दुकानों से सामान की खरीद ग्राम पंचायत सचिव ने कर ली और दुकानों से सामान खरीद का बिल वाउचर लगाकर खजाने से दुकानदारों के नाम पर नगद रुपए निकाल कर हजम कर लिया है कई-कई वर्ष बीत जाने के बाद दुकानदारों को उनके सामान का बकाया भुगतान नहीं मिल सका है इस हेरा फेरी को बेईमानी कहा जाएगा कि सरकारी व्यवस्था में भ्रष्टाचार कहा जाएगा इसकी भी जांच नहीं पूरी हो सकी जिससे इलाके के आधा दर्जन दुकानदारों ने भी मामले की शिकायत तत्कालीन जिलाधिकारी से किया था मामला गंभीर देखकर जिला अधिकारी ने जांच टीम का गठन जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में किया लेकिन 33 महीने बीत जाने के बाद ग्राम पंचायत में करोड़ों रुपए के घोटाले की जांच जिला कृषि अधिकारी नहीं पूरा कर सके हैं इतना ही नहीं ग्राम प्रधान ने भी पंचायत सचिव पर हेरा फेरी का आरोप लगाया है जिला पंचायत राज अधिकारी से 19 मई 2023 को ग्राम प्रधान ने शिकायत कर बताया कि ग्राम प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर करके पंचायत सचिव ने बैंक से रकम निकाल लिया है लेकिन 3 वर्ष लगभग बीत जाने के बाद भी इस मामले में भी जांच नहीं पूरी हुई है जबकि ग्राम प्रधान ने दर्जनों बार अधिकारियों से शिकायत कर दोषी पंचायत सचिव को दंडित करने की मांग की थी आखिर शासन को गुमराह करने तक अधिकारी क्यों सीमित है यह बड़ी जांच का विषय है ग्राम पंचायत के भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों के कृत्य की यदि शासन स्तर से जांच हुई तो ग्राम पंचायत के साथ-साथ विकास भवन वा खण्ड बिकास अधिकारी कार्यकाल के भी कई अधिकारी भ्रष्टाचार में दंडित होंगे।

[26/03, 19:27] +91 98391 01290: *जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष*

*दोनों पक्षों की 4 महिलाओं सहित 9 लोग घायल*

*कौशाम्बी।* कोखराज थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में देर रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया,दोनो पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया,हमले में दोनों पक्षों के 4 महिलाओं समेत 9 लोग घायल हुए है,जिनमें से एक पक्ष से 3 और दूसरे पक्ष के दो लोगों को गंभीर चोट आई है,जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहा से डॉक्टरों ने 3 घायलों को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया है।पुलिस ने दरोगा की तहरीर पर दोनों पक्षों के सभी 9 घायलों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी हुई है।

कोखराज थाना क्षेत्र के चंदीपुर गांव के रामबाबू पुत्र शिवपूजन,अर्जुन पुत्र शिवपूजन,शिवपूजन पुत्र दिलसुख,फूलकली पत्नी शिवपूजन और राधिका पत्नी गुड्डू वही द्वितीय पक्ष के कौशल पुत्र दयाराम, दयाराम पुत्र सूरज बली,सरस्वती पुत्री दयाराम,शीला देवी पत्नी दयाराम के मध्य परिवारिक जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार के दिन रात मारपीट शुरू हो गई।मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष के रामबाबू अर्जुन और शिवपूजन ने धारदार हथियार से हमला कर दिया,जिसमें तीनों को गंभीर चोट आई है,वही दूसरे पक्ष के कौशल और दयाराम को सिर में डण्डे से गम्भीर चोट आयी है। जिन्हें 108 एम्बुलेन्स की मदद से जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया,जहा से हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने रामबाबू, शिवपूजन,अर्जुन को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।अन्य का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।इस सम्बन्ध में कोखराज थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि देर रात चंदीपुर गांव में दो पक्षों में विवाद हुआ है,दोनो पक्ष के लोग घायल है,जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है,भरवारी चौकी प्रभारी की तहरीर पर 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है मामले की जांच की जा रही हैं।

*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार व ब्यूरो प्रमुख मंझनपुर कौशाम्बी* *9838824938*
[26/03, 19:27] +91 98391 01290: *रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों के बीच एक युवक का कई दिन पुराना मिला शव*

*शव मिलने से मची सनसनी,पुलिस जांच में जुटी*,

*कौशाम्बी।* कोखराज थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों के बीच एक युवक का कई दिन पुराना सड़ा गला हुआ शव मिलने से सनसनी मच गई,शव लगभग 4-5 दिन पुराना बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने और जांच में जुटी हुई है।

कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की रात दिल्ली हावड़ा रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में लगभग 40 से 45 वर्ष आयु के एक युवक का कई दिन पुराना सड़ा गला हुआ शव मिला है। शव से उठती दुर्गंध के बाद लोगो ने रेलवे कर्मचारियों और भरवारी चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी।सूचना पर कोखराज थाना और भरवारी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि शव 4 से 5 दिन पुराना है,क्योंकि मृतक के कपड़े पूरी तरह से सड़ चुके थे। झाड़ियों में पड़े रहने के कारण शव काफी फूल गया था,जिससे उसकी शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा है।पुलिस ने बताया कि शव फूलने की वजह से मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच कर रही है।

 

Taza Khabar