कौशाम्बी 26 मार्च 26*चोरी की दो ट्रकें बरामद, तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज सरगना गिरफ्तार*
*यूपी एसटीएफ और कोखराज थाना पुलिस ने बड़े गिरोह का किया भंडाफोड़*
*कोखराज कौशाम्बी* यूपी एसटीएफ की प्रयागराज टीम और कोखराज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात बड़े फर्जीवाड़े कर ट्रकों को बेचने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है।टीम ने कोखराज थाने के पीछे बने एक यार्ड में छापेमारी कर फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुई दो नई गाड़ियां ट्रक बरामद किया है,कोखराज थाना पुलिस ने गिरोह के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और गिरोह के सरगना कासिम को गिरफ्तार कर पूछताछ और मामले की जांच में जुटी हुई है।थाना पुलिस के मुताबिक यह यार्ड कासिम ने बना रखा था। वह पुराने चेसिस नंबर बदलकर और फर्जी चेसिस नंबर पंच करवाकर गाड़ियों के फर्जी कागजात प्रयागराज एआरटीओ कार्यालय से बनवाता था और फिर उन्हें बेचता था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कासिम को गिरफ्तार किया और उसके पास से दो ट्रक बरामद किए है।
पूछताछ में कासिम ने बताया कि वह प्रयागराज के मरियाडीह रसूलपुर थाना पुरामुफ्ती क्षेत्र का रहने वाला है। वह कोखराज थाने के पीछे यार्ड बनाकर गाड़ियों की खरीद-बिक्री का काम करता था। एक 16 चक्का ट्रक के बारे में पूछे जाने पर उसने बताया कि यह उसने असम से खरीदी थी और असम से प्राप्त एनओसी के माध्यम से प्रयागराज आरटीओ द्वारा उसके नाम पर ट्रांसफर की गई थी। हालांकि,अपनी पुरानी 16 चक्का ट्रक के बारे में वह पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।कासिम ने इस पूरे फर्जीवाड़े में शामिल दो अन्य लोगों के नाम भी बताए। पुलिस ने इस मामले में कुल तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें कासिम अहमद, अनिल तिवारी और मोहम्मद तारिक शामिल हैं।गुरुवार को पुलिस ने मोहम्मद कासिम को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया कोखराज थाना प्रभारी चंद भूषण मौर्य ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश किया जाएगा।

More Stories
मथुरा 26 मार्च 26* नवरात्रि के पावन पर्व पर mission Shakti*के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु दिशा निर्देश
मथुरा 26 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध गांजा 500 ग्राम के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
लखनऊ 26 मार्च 26*मुख्यमंत्री ने पेट्रोल और रसोई गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर बयान दिया,