कौशाम्बी 25दिसम्बर 25**व्यापार मंडल तिल्हापुर मोड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का मनाया गया जन्मदिन*
*तिल्हापुर मोड़ कौशाम्बी* सुशासन के प्रतीक महान व्यक्तित्व के धनी, निर्भीक राजनेता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी दिवस के असवर पर नेवादा ब्लॉक के तिल्हापुर मोड व्यापार मंडल कौशांबी में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया है इस मौके पर उपस्थित व्यापारियों ने अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अटल बिहारी वाजपेई के कार्यों की चर्चा करते हुए उनके योगदान को याद किया इस मौके पर उपस्थित व्यापारियों ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी में कई खूबियां थी। वे अपनी पार्टी का नेता हो या विरोधी पार्टी का, सबको साथ लेकर चलने की खूबी उन्हें दूसरे नेताओं से अलग करती थी। यही कारण था कि उन्हें अजातशत्रु भी कहा जाता था।
अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित हुए व्यापारियों ने कहा कि उन्हें भारत के प्रति निस्वार्थ समर्पण और समाज की सेवा के लिए भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण दिया गया। 1994 में उन्हें भारत का ‘सर्वश्रेष्ठ सांसद’ चुना गया। इनके अलावा भी उन्हें कई पुरस्कार, सम्मान और उपाधियों से नवाजा गया। आजीवन अविवाहित रहे अटलजी को 2015 में सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया। भाजपा में एक उदार चेहरे के रूप में उनकी पहचान थी अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन के अवसर पर सुभाष केसरवानी अध्यक्ष, मदन कुमार केशरवानी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जितेन्द्र द्विवेदी ,मनीष केसरवानी, नितिन कुमार, राकेश कुमार सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे

More Stories
रोहतास3मई26*25.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर चढ़ा आरपीएफ के हत्थे*
कानपुर नगर3मई26* अरौल थाना क्षेत्र मकनपुर कस्बे में स्थित मेला कोतवाली बनी खण्डर,,*
प्रयागराज3मई26*ब्वॉयज हाईस्कूल के बर्खास्त प्रिंसिपल डेविड ल्यूक पर ई.ओ.डब्ल्यू. का शिकंजा