February 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 24 फ़रवरी 26*यमुना नदी में नहाने गए पांच किशोर डूबे, तीन को मछुआरे ने बचाया, दो की मौत*

कौशाम्बी 24 फ़रवरी 26*यमुना नदी में नहाने गए पांच किशोर डूबे, तीन को मछुआरे ने बचाया, दो की मौत*

कौशाम्बी 24 फ़रवरी 26*यमुना नदी में नहाने गए पांच किशोर डूबे, तीन को मछुआरे ने बचाया, दो की मौत*

*कौशांबी।* सराय अकिल थाना क्षेत्र के छेकवा गांव में मंगलवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे यमुना नदी में स्नान करने पांच किशोर गए थे स्नान के दौरान अचानक सभी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे जिसमे पांचो किशोर यमुना नदी में डूब गए हैं किशोर के डूबने की जानकारी मिलते ही मछुआरों ने जाल डालकर किशोर को बचाने की कोशिश की तीन किशोर को बचा लिया गया लेकिन दो किशोर नदी में डूब गए हैं जिससे कोहराम मच गया है तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों किशोरों के शव मिले हैं आर्यन उम्र 11 वर्ष पुत्र अमर सिंह वा रोबिन सिंह उम्र 14 वर्ष पुत्र राजकुमार और मोहम्मद हसन उम्र 12 वर्ष पुत्र वसीम अहमद को यमुना नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं कुलदीप विश्वकर्मा उम्र 18 वर्ष पुत्र देवनारायण निवासी छेकवा और शिवम उम्र लगभग 17 वर्ष निवासी नगौद मध्य प्रदेश गहरे पानी में डूब गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सराय अकिल पुलिस ग्रामीण मछुआरे और गोताखोर मौके पर पहुंच गए और जाल डालकर तलाश अभियान शुरू किया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों के शव नदी से बरामद निकाल लिए गए है पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।बताया जा रहा है कि मृतक शिवम के पिता का पहले ही निधन हो चुका है और उसके परिवार में मां और एक बहन हैं। वहीं कुलदीप के पिता किसान हैं और परिवार में दो भाई व तीन बहनें हैं, जिनमें एक बहन की शादी हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।थाना प्रभारी निरीक्षक सराय अकिल ने बताया कि नदी में डूबने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। स्थानीय मछुआरों और गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।