कौशाम्बी 24 फ़रवरी 26*जिलाधिकारी ने ग्राम-टिकरी नागी का किया निरीक्षण*
*जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को टीम भेजकर पंचायत भवन में हुए अवैध कब्जे को तत्काल हटवाने के दिए निर्देश*
*कौशांबी।* जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल ने मंगलवार को विकास खण्ड सरसवां के ग्राम-टिकरी नागी का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सचिव,ग्राम पंचायत ने अवगत कराया कि ग्राम में सड़क निर्माण कार्य सांसद निधि से कराया जा रहा है, जिसमें कुछ कार्य शेष है। इस पर जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक से दूरभाष पर वार्ता कर शेष सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ कराकर गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन में पशु बंधे पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने उप जिलाधिकारी मंझनपुर से दूरभाष पर वार्ता कर टीम भेजकर पंचायत भवन में हुए अवैध कब्जे को तत्काल हटवाने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने ग्राम में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक न पाए जाने पर खण्ड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार मौर्य को निर्देशित किया कि सफाई कर्मियों की टीम लगाकर ग्राम की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित कराई जाए तथा ग्राम में स्थित सभी हैंडपम्पों की क्रियाशीलता की जांच करा लिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को ग्राम में जल- जमाव की समस्या के समाधान के लिए नाली निर्माण सहित सभी आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं एवं खण्ड विकास अधिकारी को शीघ्र समस्याओं को निस्तारित करने के निर्देश दिए।

More Stories
लखनऊ 15 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 15 अप्रैल 26*आगामी जनगणना में लिव-इन रिलेशन में रहने वाले कपल को लेकर सरकार विशेष प्रावधान करने जा रही है।
नई दिल्ली 15 अप्रैल 26*केंद्र सरकार ने लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर करीब 850 की जा सकती हैं।