कौशाम्बी 24 फ़रवरी 26*आरएएफ फोर्स के साथ मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने किया कस्बे में पैदल मार्च*
*कौशाम्बी।* आगामी पर्व होली व रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु मंझनपुर कोतवाली पुलिस द्वारा आरएएफ फोर्स के साथ थाना क्षेत्र एवं कस्बा मंझनपुर में एरिया डोमिनेशन फ्लैग मार्च किया गया।इस दौरान पुलिस बल द्वारा प्रमुख चौराहों बाजारों एवं संवेदनशील स्थलों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर त्योहारों को आपसी भाईचारे,शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई पुलिस द्वारा आमजन से अनुरोध किया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।जनपद पुलिस द्वारा त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर गश्त एवं एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही जारी रहेगी।

More Stories
रोहतास 24 फ़रवरी 26*सूरक्षा एवं संरक्षा को लेकर आयोजित की गई कोर्डिनेशन मीटिंग*
मथुरा 24 फरवरी 26*थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 24 फ़रवरी 26*नहर में कूद आत्महत्या करने वाले का शव बरामद करने में पुलिस नाकाम*