कौशाम्बी 24 अक्टूबर 26*राजा भैया की बेती कुंडा कोठी में 17 नवंबर से 4 दिन होगा भव्य राम कथा का आयोजन*
*एमएलसी प्रतापगढ़ ने मां शीतला अतिथि गृह में ली जनसत्ता दल पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक*
*भरवारी कौशांबी* रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की बेती कोठी कुंडा में आगामी 17 नवंबर से 20 नवंबर तक 4 दिन लगातार भक्ति प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया गया है बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा राजा भैया की कोठी बेती में राम कथा का आयोजन चार दिनों तक किया गया है इस राम कथा के आयोजन में शामिल होने के लिए कौशांबी के लोगों को आमंत्रित करने के लिए प्रतापगढ़ के एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ़ गोपाल भैया मां शीतला अतिथि गृह सायरा शनिवार को पहुंचे जहां पहले से जनसत्ता दल पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे जिन्होंने एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह का जोरदार स्वागत किया इस मौके पर जनसत्ता दल पार्टी की नीतियों पर चर्चा हुई और एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने उपस्थित सभी लोगों को बेती कुंडा की कोठी में आयोजित राम कथा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है राम कथा आयोजन की जानकारी मिलने पर उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होने की मंशा जाहिर की है इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह चौहान युवा जिला अध्यक्ष अश्वनी सिंह पार्टी के जिलाध्यक्ष इरफान अहमद पूर्व प्रत्याशी जनसत्ता दल अनिल कुमार केशरवानी राकेश अरोड़ा मुन्ना लाल केशरवानी राजू सक्सेना पत्रकार सुशील केशरवानी गोलू केशरवानी सहित तमाम लोग मौजूद थे l
More Stories
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*UP PET परीक्षा को लेकर CM योगी के सख्त निर्देश, करीब 37 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
नई दिल्ली 24 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
सहारनपुर 24 अक्टूबर 26*सहारनपुर मे बेलगाम ई-रिक्शा से जाम के हालात, यातायात व्यवस्था ध्वस्त*