November 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 23 नवम्बर 26*डंपर की टक्कर से टूटे हाईटेंशन बिजली लाइन के तीन खंभे, मचा हड़कंप*

कौशाम्बी 23 नवम्बर 26*डंपर की टक्कर से टूटे हाईटेंशन बिजली लाइन के तीन खंभे, मचा हड़कंप*

कौशाम्बी 23 नवम्बर 26*डंपर की टक्कर से टूटे हाईटेंशन बिजली लाइन के तीन खंभे, मचा हड़कंप*

*भरवारी नगर पालिका क्षेत्र में हादसे से विद्युत व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका,टूटे खंभों से स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा*

*हर्रायपुर कौशाम्बी* नगर पालिका परिषद भरवारी क्षेत्र के शेरगढ़ गेट के पास सैंता व शेरगढ़ जाने वाली मार्ग पर डंपर की टक्कर से हाईटेंशन विद्युत लाइन के तीन खंभे टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सड़क किनारे बिजली के खंभे टूटने और विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई विद्युत खंभे टूटने के बाद विद्युत सप्लाई भी बाधित हो गई जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ जानकारी के अनुसार,क्षेत्र से गुजर रहा एक डंपर बिजली के खंभों से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि हाईटेंशन लाइन के तीन खंभे टूट गए। हादसे के बाद विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है,जिसमें सड़क किनारे टूटे हुए बिजली के खंभे और क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन दिखाई दे रही है।हाईटेंशन बिजली लाइन के खंभे टूटने से आसपास के क्षेत्र में गंभीर हादसे की आशंका बनी हुई है। यदि समय रहते क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन को सुरक्षित नहीं किया गया तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय लोगों की सुरक्षा को देखते हुए विद्युत विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य कराने की आवश्यकता है।फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। डंपर चालक और घटना के कारणों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

 

Taza Khabar