November 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 23 नवम्बर 26*आधी रात को युवक को मारी गोली गंभीर घायल*

कौशाम्बी 23 नवम्बर 26*आधी रात को युवक को मारी गोली गंभीर घायल*

कौशाम्बी 23 नवम्बर 26*आधी रात को युवक को मारी गोली गंभीर घायल*

*आंवले की बाग में कहासुनी के बाद गोलीबारी करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* करारी थाना क्षेत्र के मीरकुंडी गांव में रविवार की देर रात लगभग 10 बजे आंवले की बाग में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट और गोलीबारी हो गई। इस दौरान सुरेश कुमार पुत्र रामकृपाल गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई गोलीबारी करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

जानकारी के अनुसार,सुरेश कुमार करारी थाना क्षेत्र के मीरकुंडी गांव के आंवले की बाग में रह रहा था। रविवार रात करीब 10 बजे वहां दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इसी दौरान गोलीबारी हुई,जिसमें सुरेश कुमार को गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आधी रात को घटनास्थल पर तमाम लोग पहुंच गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज मंझनपुर में भर्ती कराया लेकिन मेडिकल कॉलेज में घायल की संपूर्ण इलाज की व्यवस्था नहीं हो सकी प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक होने पर उसे प्रयागराज एस आर एन अस्पताल रेफर किया गया।पूरे मामले में जानकारी देते हुए सीओ शिवांक सिंह ने बताया कि घायल सुरेश कुमार की तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ करारी थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने चार में से तीन नामजद आरोपियों को देर रात दबिश देकर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Taza Khabar