November 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 21 नवम्बर 26*पुलिस लाइन पोस्टमार्टम हाउस के आसपास एक साल पहले बनी सड़क हो गई गायब*

कौशाम्बी 21 नवम्बर 26*पुलिस लाइन पोस्टमार्टम हाउस के आसपास एक साल पहले बनी सड़क हो गई गायब*

कौशाम्बी 21 नवम्बर 26*पुलिस लाइन पोस्टमार्टम हाउस के आसपास एक साल पहले बनी सड़क हो गई गायब*

*लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के नाम पर मीटिंग में कठोर कार्रवाई का निर्देश देकर चैन की बंसी बजाते रह गए*

*कुछ सड़के धस कर गड्डे मे तब्दील हो गई कुछ सड़कों में बड़े बड़े जानलेवा गड्डे हो गए कुछ सड़कों की शक्ल बदल गई तो कुछ सड़कों का नामोनिशान मिट गया*

कौशांबी योगी सरकार चाहे जितना कहे कि उनकी सरकार में भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था चल रही लेकिन जिस तरह से जमीनी हकीकत देखने पर चारों तरफ भ्रष्टाचार साफ तौर पर दिखाई पड़ने लगा है उस पे सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर अधिकारियों की मॉनिटरिंग कैसे हैं कि सड़कों को बनाए जाने के कुछ दिन में ही सड़के अपना शक्ल बदल देते हैं और विभागीय अधिकारियों से लेकर ठेकेदारों पर कठोर कार्रवाई नहीं होती है निर्माण की रकम की वसूली नहीं होती है ठेकेदारों को ब्लैकलिस्टेड नहीं किया जाता है केवल मीटिंग तक कठोर कार्रवाई के निर्देश सीमित रह गए हैं ताजा मामला लोक निर्माण विभाग से जुड़े सड़क निर्माण का है जनपद के पुलिस लाइन पोस्टमार्टम हाउस स्टेडियम के पीछे और भेलखा जाने वाली रोड का निर्माण एक साल पहले लोक निर्माण विभाग द्वारा करोड़ों रुपए खर्च करके कराया गया था सड़क बनने के दौरान विभाग द्वारा फोटो खींची गई विभाग के फाइलों में फोटो लगाई गई बढ़िया सड़क बनाने की रिपोर्ट भी निर्माण विभाग के अधिकारियों ने लगाई मानक के अनुसार सड़क बनाई जाने की रिपोर्ट भेज दी गई ठेकेदारों को भुगतान कर दिया गया और जिम्मेदारों ने अपना हिस्सा वसूल लिया लेकिन सड़क बनने के एक हफ्ते बाद सड़क खराब होना शुरू हो गई कुछ सड़के धस कर गड्डे मे तब्दील हो गई कुछ सड़कों में बड़े बड़े जानलेवा गड्डे हो गए कुछ सड़कों की शक्ल बदल गई तो कुछ सड़कों का नामोनिशान मिट गया सड़कों पर चलना जोखिम भरा हो गया आए दिन दुर्घटनाएं होने लगी बनते ही सड़क खराब होती रही लेकिन लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के नाम पर चैन की बंसी बजाते रह गए मीटिंग में कठोर कार्रवाई का निर्देश देते रहे लेकिन सड़क निर्माण में धांधली करने वाले लोक निर्माण विभाग के एक भी ठेकेदार वा अधिकारी पर कार्यवाही नहीं हुई सड़क बनाने वाले ठेकेदारों पर कार्यवाही नहीं हुई जिससे जिले के भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों के हिस्सेदारी का अंदाजा लगाया जा सकता है इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के प्रभारी अधिशासी अभियंता दयाशंकर से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन कार्यालय में मौजूद न होने के चलते उनसे बात नहीं हो सकी है जिससे सड़कों के भ्रष्टाचार पर विभाग द्वारा क्या कार्यवाही की जा रही है जानकारी नहीं हो सकी है

 

Taza Khabar