November 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 22 नवंबर 26*सपा कार्यालय में नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि और वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा*

*कौशाम्बी* समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर में रविवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धरती पुत्र नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि एवं वीरांगना झलकारी बाई कोरी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके संघर्ष, विचारों और समाज के प्रति योगदान को नमन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव माननीय इन्द्रजीत सरोज उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव जी ने की। इस अवसर पर आनंद मोहन पटेल महिला सपा राष्ट्रीय सचिव अनुराधा यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।वक्ताओं ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने जीवनभर गरीब, किसान,पिछड़े और वंचित वर्ग के हक की लड़ाई लड़ी। वहीं वीरांगना झलकारी बाई ने देश की आजादी के लिए अदम्य साहस और बलिदान का परिचय दिया। दोनों महापुरुषों का जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Taza Khabar