कौशाम्बी 19 नवम्बर 26*ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत 200 मीटर तक घिसटती रही बाइक*
*एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है यातायात पुलिस तेज रफ्तार पर अंकुश नहीं लगा पा रही है*
*महेवाघाट कौशाम्बी* महेवाघाट थाना क्षेत्र में बुधवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक ट्रक में फंसकर करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर आसपास के लोग पहुंचे मामले की सूचना पुलिस को दी गई है दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी रोते बिलखते पहुंच गए हैं
जानकारी के मुताबिक मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पालिका के समदा गांव स्थित नंद विहार कॉलोनी निवासी दिलीप पुत्र सोहन सिंह ठेकेदारी का काम करता था। बुधवार रात वह बाइक से ट्रैक्टर लेकर मजदूरों को लेने जा रहा था।इसी दौरान महेवाघाट पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में वह आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक ट्रक में फंस गई और करीब 200 मीटर तक घिसटती रही। जिससे बाइक सवार दिलीप कुमार की दर्दनाक मौत हो गई है दिलीप की मौत के बाद मौके पर आसपास के पहुंचे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए हैं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है यातायात पुलिस तेज रफ्तार पर अंकुश नहीं लगा पा रही है
[19/11, 19:12] +91 98391 01290: *मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान महिला की मौत*
*नवजात सुरक्षित,परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप*
*कौशाम्बी।* मेडिकल कॉलेज में बुधवार रात प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई,जबकि नवजात सुरक्षित है। घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन ने उन्हें एक घंटे तक गुमराह किया।मृतका की पहचान करारी थाना क्षेत्र के अमीन समरों गांव निवासी ओमप्रकाश पाल की पत्नी नीतू पाल के रूप में हुई है।पति ओमप्रकाश के मुताबिक,वह पिछले तीन दिनों से पत्नी को मेडिकल कॉलेज में दिखा रहे थे।बुधवार रात करीब 9 बजे अचानक प्रसव पीड़ा होने पर वह नीतू को लेकर जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचे। परिजनों के अनुसार,रात करीब 10 बजे प्रसव के लिए ऑपरेशन किया गया। इसी दौरान नीतू की मौत हो गई, जबकि नवजात सुरक्षित है।
*परिजनों का आरोप एक घंटे तक गुमराह करते रहे*
*कौशाम्बी* मृतका के पति ओमप्रकाश ने आरोप लगाया कि करीब एक घंटे तक डॉक्टर और अस्पताल के कर्मचारी परिवार को गुमराह करते रहे। कभी मरीज को निजी अस्पताल में शिफ्ट करने तो कभी दूसरे अस्पताल में रेफर करने की बात कही गई। इसके बाद नीतू को आईसीयू में ले जाने की जानकारी दी गई। कुछ देर बाद परिवार के लोगों को एकत्र किया गया और पत्नी की मौत की सूचना दी गई।महिला की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
[19/11, 19:39] +91 99562 82731: *हेलमेट,सीट बेल्ट का प्रयोग करें, ओवरस्पीडिंग एवं नशे की हालत में वाहन न चलाएं– एआरटीओ*
*सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत डॉ. रिजवी कॉलेज में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक*
*यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं में लाई जा सकती है प्रभावी कमी :डॉ. संदीप कुमार तिवारी*
*कौशाम्बी* शासन के निर्देशानुसार जनपद कौशाम्बी में 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 19 नवंबर 2026 को डॉ. रिजवी कॉलेज, करारी में कॉलेज के प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी तारकेश्वर मल्ल एवं डॉ. संतोष कुमार तिवारी द्वारा कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।डॉ.संतोष कुमार तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र-छात्राएं देश का भविष्य हैं। यदि युवा वर्ग को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक और शिक्षित किया जाए तो सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की बड़ी संख्या प्रभावित होती है। इसलिए युवा वर्ग को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति विशेष रूप से जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के उपरांत वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही दोपहिया एवं चारपहिया वाहन का संचालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय सदैव मानक हेलमेट का प्रयोग करें तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। निर्धारित गति सीमा का पालन करें, ओवरस्पीडिंग एवं नशे की हालत में वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग अथवा मोबाइल पर बातचीत करने से भी बचें।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में छात्र-छात्राएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यदि युवा वर्ग सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का अक्षरशः पालन करे तो स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों के जीवन को भी सुरक्षित रख सकता है। उन्होंने विशेष रूप से मानक हेलमेट के प्रयोग तथा चारपहिया वाहन में यात्रा करते समय सीट बेल्ट लगाने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही अभिभावकों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।प्रधानाचार्य ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करके ही सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा के संकल्प को चरितार्थ किया जा सकता है। जागरूक एवं जिम्मेदार युवा ही सुरक्षित समाज तथा विकसित भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समस्त छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त परिवहन विभाग द्वारा प्रवर्तन की कार्यवाही एवं यातायात व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए गए। जनपद कौशाम्बी के परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा टेंपो,टैक्सी, ई-रिक्शा एवं बस यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक एवं वार्ता कर उन्हें निर्देशित किया गया कि वे अपने वाहनों को निर्धारित स्टैंड एवं निर्धारित स्थलों पर ही खड़ा करें। निर्धारित स्थलों के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर वाहन खड़ा करने अथवा यातायात व्यवस्था बाधित करने की स्थिति में मोटरयान अधिनियम, 1988 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत चालान एवं प्रवर्तन की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए संबंधित वाहन चालक एवं वाहन स्वामी स्वयं उत्तरदायी होंगे।परिवहन विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें तथा दूसरों को भी सुरक्षित रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
[19/11, 19:53] +91 97922 18562: *न्यायालय परिसरों में चलेगा स्वगणना जागरूकता अभियान*
*जनगणना-2027 के तहत 20 नवम्बर को मनाया जाएगा ‘न्यायिक जागरूकता दिवस’*
*कौशाम्बी*। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत संचालित स्वगणना अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से दिनांक 20 नवम्बर 2026 (शुक्रवार) को न्यायिक जागरूकता दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।इस अवसर पर जनपद के जिला न्यायालय परिसर सहित विभिन्न न्यायिक संस्थानों,अधिकरणों एवं बार एसोसिएशनों के सहयोग से स्वगणना के प्रति जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत जिला न्यायाधीश एवं अन्य न्यायिक अधिकारियों के साथ सामूहिक फोटो कार्यक्रम, न्यायालय परिसरों में स्वगणना जागरूकता गतिविधियां तथा जनसामान्य को स्वगणना में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा अभियान के माध्यम से न्यायिक अधिकारियों,अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मचारियों एवं आम जनमानस से अपील की जाएगी कि वे जनगणना-2027 की स्वगणना प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें स्वगणना की सुविधा 16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध है। आम जनमानस घर बैठे ऑनलाइन स्वगणना कर सकते हैं।जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश के विकास,जनकल्याण एवं भविष्य की योजनाओं का महत्वपूर्ण आधार है।जनगणना से जन कल्याण आइए,स्वगणना अपनाएं,जनगणना में सहभागी बनें।

More Stories
चित्रकूट 19 नवम्बर 26*राम वन गमन मार्ग की मिट्टी और NTPC का राखड़ निजी प्लांट में खपाने का आरोप
कौशाम्बी 19 नवम्बर 26*35 कंपनियों ने 947 अभ्यर्थियों का किया चयन*रोजगार मेले में 1635 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग*
कौशाम्बी 19 नवम्बर 26*जनपद स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा,विजेता सम्मानित*