November 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 19 नवम्बर 26*जनपद स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा,विजेता सम्मानित*

कौशाम्बी 19 नवम्बर 26*जनपद स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा,विजेता सम्मानित*

कौशाम्बी 19 नवम्बर 26*जनपद स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा,विजेता सम्मानित*

*कौशाम्बी* जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर एवं विधायक पूजा पाल ने युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में डायट प्रशिक्षण हाल,मंझनपुर में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव कल्चरल ट्रैक का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकासखंडों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। युवा उत्सव में लोकगीत,लोक नृत्य,पेंटिंग,कविता लेखन एवं नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में लोक नृत्य,लोकगीत एवं नुक्कड नाटक विधाओं में धर्मा देवी इंटर कॉलेज, कडा के प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कविता लेखन प्रतियोगिता में अर्चना देवी ने प्रथम तथा संजना देवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में धर्मा देवी इंटर कॉलेज की छात्रा अंशिका अग्रहरि ने नशा मुक्ति विषय पर आकर्षक पेंटिंग बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और निर्णायक मंडल की सराहना हासिल की अध्यक्ष ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।

 

Taza Khabar