March 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 18 मार्च 26*बस चालक ने अचानक लगाई ब्रेक जिससे पीछे से आ रही कार टकराई कार हुई छतिग्रस्त*

कौशाम्बी 18 मार्च 26*बस चालक ने अचानक लगाई ब्रेक जिससे पीछे से आ रही कार टकराई कार हुई छतिग्रस्त*

कौशाम्बी 18 मार्च 26*बस चालक ने अचानक लगाई ब्रेक जिससे पीछे से आ रही कार टकराई कार हुई छतिग्रस्त*

*हर्रायपुर कौशाम्बी* संदीपनघाट थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक रोडवेज बस ने बीच सड़क पर बैक लगा दिया जिससे पीछे आ रही कार की टक्कर हो गई। हर्रायपुर चौराहे के समीप हुई इस घटना में कोई गम्भीर घायल नहीं हुआ, लेकिन गुस्साए लोगों ने बस चालक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।यह हादसा तब हुआ जब प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही रोडवेज बस के चालक ने सवारी बैठाने के लिए हर्रायपुर चौराहे के पास अचानक बीच सड़क पर ब्रेक लगा दिए। बस के बीच सड़क पर रुकने से पीछे आ रही एक कार उससे जा टकराई। टक्कर काफी तेज थी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,बस चालक की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने बस चालक की पिटाई कर दी। कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया सूचना मिलते ही संदीपनघाट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और कार दोनों को अपने कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।इस संबंध में थाना प्रभारी इंद्रदेव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Taza Khabar