November 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 18 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ खास खबरें 

कौशाम्बी 18 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ खास खबरें 

कौशाम्बी 18 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ खास खबरें 

[18/11, 19:59] +91 90753 89363: *विश्व सीओपीडी दिवस पर मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम,शीघ्र निदान पर दिया जोर*

*कौशाम्बी* स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी में 18 नवम्बर को विश्व सीओपीडी दिवस पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम ‘बेहतर जीवन के लिए शीघ्र निदान एवं उचित प्रबंधन’रखी गई।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ.हरिओम कुमार सिंह के संबोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि सीओपीडी एक गंभीर श्वसन रोग है,समय पर पहचान, नियमित परामर्श और उचित उपचार से मरीजों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है। उन्होंने चिकित्सकों व छात्र-छात्राओं से आमजन को लक्षणों,जोखिम कारकों व बचाव के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने सीओपीडी के बढ़ते प्रभाव व कारणों पर प्रकाश डाला। पल्मोनरी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ.संजीव सिंह ने क्लीनिकल प्रेजेंटेशन एवं मैनेजमेंट पर व्याख्यान दिया।अंत में प्रधानाचार्य ने संदेश दिया कि सीओपीडी की शीघ्र पहचान, समय पर उपचार एवं निरंतर जागरूकता ही बेहतर जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

[18/11, 20:06] +91 96216 39625: *नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी।**ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत थाना कौशाम्बी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।दिनांक 05.09.2026 को थाना पर मु0अ0सं0 132/2026 धारा 70(2)/352/351(2) बीएनएस व 5जी/6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत हुआ था। घटना से संबंधित 02 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेजा जा चुका था। उसी क्रम में 18.11.2026 को थाना कौशाम्बी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त पवन कुमार पुत्र गेंद लाल निवासी मालियन का डेरा थाना कौशाम्बी को गिरफ्तार किया। विधिक कार्यवाही के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

[18/11, 20:08] +91 99194 75893: *ओवरलोडिंग का कथित सिंडिकेट बेखौफ,थानों के कारखास और एआरटीओ की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल*

*यातायात पुलिस और खनन अधिकारी की भी भूमिका किसी से कमजोर नहीं*

*कौशाम्बी* जनपद में बालू-गिट्टी से लदे ओवरलोड वाहनों का अवैध परिवहन थमने का नाम नहीं ले रहा है। ट्राला,ट्रैक्टर,ट्रक और डंपर नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर खुलेआम फर्राटा भर रहे हैं। आरोप है कि यह सब थानों के कथित कारखासों, यातायात पुलिस,खनन विभाग और परिवहन विभाग की मिलीभगत से हो रहा है। यातायात माह में भी ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाया जा रहा है।जिले में जगह-जगह लगे हाईटेक सीसीटीवी कैमरे ओवरलोड वाहनों की पोल खोल रहे हैं,लेकिन इसके बावजूद कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रहै। जिले में लगे कैमरे भी ओवरलोडिंग रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं। ओवरलोड बालू वाहनों को पास कराने का ठेका लेने वाले पासर गैंग के दो दर्जन से अधिक सदस्य भी संबंधित विभाग के वसूली बाज कर्मचारियों के संपर्क में लगातार बने हुए जिनमें संरक्षण में बालू के ओवरलोड वाहन पास हो रहे हैं और संबंधित विभागों के अधिकारी नजरअंदाज कर रहे हैं महेवा घाट,पश्चिम शरीरा,सराय अकिल,पिपरी,कौशाम्बी कोखराज,करारी,मंझनपुर सैनी और कड़ाधाम थाना क्षेत्रों में ओवरलोड वाहनों का अवैध परिवहन लगातार जारी है। आरोप है कि थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी के प्रभारियों की भी भूमिका सवालों के घेरे में है। यातायात पुलिस भी ओवरलोड वाहनों के संचालकों से समझौता करने में किसी से पीछे नहीं है।

*एंट्री के नाम पर मोटी रकम वसूली का आरोप*

*कौशाम्बी* आरोप है कि ओवरलोड वाहनों को सड़क पर दौड़ाने के लिए थानों के कारखासों द्वारा वाहन मालिकों से एंट्री के नाम पर मोटी रकम ली जाती है। यातायात पुलिस खनन विभाग और एआरटीओ कार्यालय भी वसूली में शामिल है एक वाहन से 5000 से 10000 रुपये महीना तक की वसूली का आरोप लगाया जा रहा है। टोकन बिकता है,एंट्री होती है,लेकिन कार्रवाई नहीं होती। सूची लेकर वसूली करने में शामिल सिपाहियों पर भी कार्रवाई नहीं हो रही है बालू-गिट्टी लदे ओवरलोड परिवहन पर कार्रवाई न करने से परिवहन विभाग एआरटीओ की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। खनन अधिकारी की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।अब देखना होगा कि जिम्मेदारों पर कार्रवाई होती है या ओवरलोडिंग का खेल यूं ही जारी रहता है।बड़ा सवाल यह है कि ओवरलोडिंग वाहनों पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी किसकी है, और क्या पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी?

[18/11, 20:11] +91 97922 18562: *गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस का सार्वजनिक अवकाश 24 नवम्बर के स्थान पर अब 14 दिसम्बर को घोषित*

*कौशाम्बी* शासन द्वारा जारी शासनादेशानुसार नवम्बर 2026 के क्रम में वर्ष 2026 के लिए घोषित सार्वजनिक अवकाशों की सूची में संशोधन किया गया है शासन द्वारा पूर्व में घोषित अवकाश तालिका के क्रमांक-02 पर गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस के अवसर पर दिनांक 24 नवम्बर 2026 को घोषित सार्वजनिक अवकाश को परिवर्तित करते हुए अब दिनांक 14 दिसम्बर 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।शासनादेश के अनुपालन में जनपद कौशाम्बी की वर्ष 2026 की प्रकाशित सार्वजनिक अवकाश तालिका को भी इस सीमा तक संशोधित कर दिया गया है।

[18/11, 20:12] +91 97922 18562: *सड़क सुरक्षा पखवाड़ा :मोबाइल पर रील बनाने वाले चालकों पर कार्रवाई,डग्गामार बसों की सघन चेकिंग*

*कौशाम्बी* जनपद में 16 से 30 नवम्बर 2026 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों तारकेश्वर मल्ल एवं डॉ.संतोष कुमार तिवारी द्वारा वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन व जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने तथा रील बनाने वाले चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई की गई। लोगों को बताया गया कि चलती गाड़ी में मोबाइल व रील बनाना अत्यंत जोखिमपूर्ण है,इससे चालक के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों का जीवन भी खतरे में पड़ता है।इसके अलावा अनधिकृत बसों व डग्गामार वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग की गई। अन्य प्रदेशों से आने वाली बसों को जीरो प्वाइंट पर रोककर परमिट व फिटनेस की जांच की गई। लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देकर शपथ दिलाई गई और पंपलेट वितरित किए गए।

[18/11, 20:27] +91 96486 24949: *महेवाघाट पुलिस ने चोरी के माल सहित दो चोर किया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी भी पकड़ा*

*महेवाघाट कौशाम्बी*। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महेवाघाट पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक बाल अपचारी को भी पकड़ा है। पुलिस ने चोरी गया इन्वर्टर, बैटरी और 3970 रुपये नकद बरामद किए हैं थाना महेवाघाट में पंजीकृत मु0अ0सं0 197/26 धारा 331(3)/305(ए)/317(2) बीएनएस से जुड़ा है। ग्राम अलवारा में नत्थू प्रसाद के घर चोरी हुई थी।दिनांक 17.11.2026 को उपनिरीक्षक मातादीन मय हमराह उपनिरीक्षक समरजीत वर्मा,कांस्टेबल अरविन्द,कांस्टेबल अर्जुन बिन्द, कांस्टेबल विरेन्द्र व महिला कांस्टेबल अंजली के साथ वांछित अपराधियों की तलाश में भ्रमण पर थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि चोरी से संबंधित माल लेकर अभियुक्त अलवारा पुलिया के पास मौजूद हैं और कहीं जाने की फिराक में हैं।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पुलिया के पास तीन व्यक्ति मौजूद मिले। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सुनील कुमार पुत्र जगन्नाथ निवासी अलवारा 32 वर्ष सत्येन्द्र उर्फ नवल पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी अलवारा 19 वर्ष बताया। तीसरा एक बाल अपचारी था।पुलिस ने उनके पास से एक बोरे में इन्वर्टर, बैटरी मय कवर बरामद किया। तलाशी में सुनील कुमार से 1720 रुपये, सत्येन्द्र से 1070 रुपये और बाल अपचारी से 1180 रुपये,कुल 3970 रुपये बरामद हुए।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी किया अल्टीनेटर व स्टेब्लाइजर राह चलते कबाड़ी को बेच दिया था। जो रुपये मिले उसे आपस में बांट लिया था। इन्वर्टर व बैटरी को बेचने जा रहे थे कि पुलिस ने पकड़ लिया।पुलिस ने माल सहित अभियुक्तों को हिरासत में लिया। नियमानुसार कार्यवाही करते हुए दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है, जबकि बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

 

[18/11, 20:27] +91 96486 24949: *दो भाइयों की एक साथ जली चिता,देखकर फफक पड़ा हर व्यक्ति*

*महेवाघाट कौशाम्बी*। महेवा घाट थाना क्षेत्र के मनकापुर गांव में बुधवार को ऐसा करुण दृश्य देखने को मिला,जिसने हर व्यक्ति की आंखें नम कर दीं। गांव के बाहर दो सगे भाइयों की एक साथ चिता जली। दो भाइयों की एक साथ उठी अर्थी और एक साथ जलती चिता देखकर रिश्तेदार,परिवार सहित गांव के सैकड़ों लोग फफक पड़े।

बताया जा रहा है कि सोमवार रात प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र के पचखरा गांव के पास बेकाबू डंपर ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को कुचल दिया था। हादसे में बड़े भाई प्रियांशु उम्र 18 वर्ष और सबसे छोटे भाई शिवांश उम्र (3 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई थी। यह दर्दनाक मंजर उनकी मां शांति देवी उम्र 45 वर्ष ने अपनी आंखों से देखा था।मृतक परिवार मूल रूप से कौशाम्बी के महेवाघाट थाना क्षेत्र के मनकापुर गांव का निवासी है। पिता राकेश साहू वर्तमान में प्रयागराज के धूमनगंज स्थित पीपलगांव में परिवार संग रहकर लाई-चना बेचकर जीविकोपार्जन करते हैं। बेटा प्रियांशु आरओ का पानी सप्लाई कर पिता की मदद करता था।मंगलवार को दोनों भाइयों के शव पैतृक गांव मनकापुर पहुंचे तो पूरे गांव में मातम पसर गया। बुधवार को गमगीन माहौल में दोनों भाइयों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में रिश्तेदार,परिवार सहित गांव के सैकड़ों लोग शामिल हुए। हर कोई मां शांति देवी को ढांढस बंधाता नजर आया,लेकिन मां के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

 

[18/11, 20:27] +91 96486 24949: *आत्महत्या के लिए उकसाने वाला गेस्ट हाउस संचालक गिरफ्तार*

*महेवाघाट कौशाम्बी।* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत थाना पश्चिम शरीरा पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।दिनांक 18.11.2026 को वादी शुभम केशरवानी ने तहरीर दी थी कि उनके भाई निगम केशरवानी ने गांव में स्थित हीरालाल गेस्ट हाउस को किराए पर लेकर संचालित करता था। आरोप है कि अभियुक्त ने अपना गेस्ट हाउस नियत समय से पहले किसी और को देने,सामान वापस न करने व गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी, जिससे क्षुब्ध होकर भाई ने 16/17.11.2026 की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।इस पर थाना पर मु0अ0सं0 221/2026 धारा 108/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत हुआ था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त विनोद कुमार उर्फ बबलू केशरवानी पुत्र स्व0 हीरा लाल केशरवानी निवासी ग्राम पूरब शरीरा को दंगल मैदान पश्चिम शरीरा के पास से गिरफ्तार किया। विधिक कार्यवाही के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

 

[18/11, 20:27] +91 96486 24949: *नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को पश्चिम शरीरा ने किया गिरफ्तार*

*कौशाम्बी*। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत थाना पश्चिम शरीरा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।मामले में दिनांक 28.09.2026 को थाना पर मु0अ0सं0 193/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट पंजीकृत हुआ था। पुलिस ने 18.11.2026 को मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्यवाही के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

 

[18/11, 20:37] +91 73791 00560: *रोजगार मेले का आयोजन 19 नवम्बर को*

*कौशाम्बी* जनपद के शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला सेवा योजन कार्यालय द्वारा दिनांक-19 नवम्बर, 2026 को राजकीय आई0टी0आई0, पुलिस लाइन के पास मंझनपुर में एक दिवसीय बृहद रोजगार मेला प्लेसमेंट इवेंट का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण कुमार यादव ने देते हुए बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न 35 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनिया द्वारा प्रतिभाग कर चयन की कार्यवाही की जायेगी। रोजगार मेले में न्यूनतम् कक्षा 08 पास हाई0 इण्रमी0/स्नातक स्नातकोत्तर डिप्लोमा आई0टी0आई0 टेक्निकल नाॅन टेक्निकल,कौशल प्रशिक्षण प्राप्त सभी प्रकार के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।

 

Taza Khabar