कौशाम्बी 17 मार्च 26*कसेंदा मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, अमन-चैन की मांगी दुआएं*
*कौशाम्बी* चायल तहसील क्षेत्र के कसेंदा गांव स्थित मस्जिद में सोमवार की रात रमजान के पाक महीने में तरावीह का खास मुकाम पूरा हुआ। हाफिज मोहम्मद खालिद ने तरावीह में पूरे कुरान पाक की तिलावत मुकम्मल कराई। इस मौके पर मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजियों की मौजूदगी रही और पूरे माहौल में इबादत,अकीदत और रूहानियत का नूर बिखरा रहा तरावीह मुकम्मल होने के बाद देश-प्रदेश में अमन-चैन,भाईचारे और खुशहाली के लिए खास दुआएं मांगी गईं। लोगों ने अल्लाह से रहमत,मगफिरत और बरकत की दरख्वास्त की। रमजान के इस मुकद्दस मौके पर लोगों में खासा उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली।कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष तलत अजीम,मोहम्मद साजिद,मजहर लईक इम्तियाज अख्तर,माशूक अहमद जफर अशरफ कमर सुफियान मकबूल अहमद मोहम्मद अरशद,कामरान अजीम और मोहम्मद राशिद समेत कई लोग मौजूद रहे। सभी ने तरावीह की फजीलत बयान करते हुए इसे सब्र,इबादत और आत्मशुद्धि का महीना बताया। मस्जिद कमेटी की ओर से नमाजियों के लिए बेहतर इंतजाम किए गए थे,जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।तरावीह मुकम्मल होने पर एक-दूसरे को मुबारकबाद देने का सिलसिला भी देर रात तक चलता रहा।

More Stories
मथुरा 17 मार्च 26 *रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल वृंदावन मे ब्रीफिंग की गयी*
मथुरा 17 मार्च 26* राष्ट्रपति महोदिया के आगमन पर वरीय पदाधिकारीयों द्वारा मथुरा जनपद का भ्रमण कार्यक्रम*
मथुरा 17 मार्च 26 *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*