March 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 17 मार्च 26*एक करोड़ मजदूर परिवारों का पिछले 75 दिनों से नहीं मिला मनरेगा मजदूरी का भुगतान--गौरव पाण्डेय*

कौशाम्बी 17 मार्च 26*एक करोड़ मजदूर परिवारों का पिछले 75 दिनों से नहीं मिला मनरेगा मजदूरी का भुगतान–गौरव पाण्डेय*

कौशाम्बी 17 मार्च 26*एक करोड़ मजदूर परिवारों का पिछले 75 दिनों से नहीं मिला मनरेगा मजदूरी का भुगतान–गौरव पाण्डेय*

*विकास भवन का घेराव कर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गरीब मजदूर विरोधी है भाजपा सरकार*

*कौशाम्बी* कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष कांग्रेस गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में मंगलवार को विकास भवन कार्यालय का घेराव किया घेराव का मकसद केंद्र और राज्य सरकार में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश मनरेगा योजना के अंतर्गत कार्य करने वाले लगभग एक करोड़ मजदूर परिवारों का पिछले 75 दिनों से उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है इसी क्रम में कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर प्रदर्शन करते हुए सीडीओ के माध्यम से राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब मजदूरों का अधिकार छीन रही है उन्हें उनके मजदूरी का पैसा भी नहीं दिया जाता साथ ही 8 महीनों से ग्राम सेवकों सहित 40000 संविदा कर्मियों का 8 महीनों से भुगतान नहीं किया मजदूरों को उनकी मजदूरी का पैसा जो सरकार नहीं देती वो भला इनके लिए और क्या ही करेगी। कांग्रेस पार्टी गरीब मजदूरों के साथ खड़ी है और उनका मौलिक अधिकार दिला कर रहेंगे! तत्पश्चात कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार जो मनरेगा का नाम बदल रही है उसी आड़ में इस योजना को समाप्त करने के फिराक में भाजपा है इसी लिए गरीब मजदूरों की मजदूरी का पैसा भी नहीं देना चाहती है जो सरकार मजदूरों की मजदूरी नहीं देती वो कहती है कि हमारी पार्टी गरीबों की हितैषी है ये भाजपा सरकार केवल चंद उद्योगपतियों की सरकार है न कि गरीबों की ! लेकिन कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों मध्यम वर्ग की पार्टी रही है और हमेशा उनकी जरूरतों को ध्यान में रखकर कुशल फैसला लेती थी! नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गरीबों के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाया लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने उन योजनाओं का नाम बदलकर उसे धीरे से समाप्त कर दिया ये सरकार मजदूर विरोधी है इनके पास केवल अमीरों को अमीर करने के लिए सारे उपाय हैं लेकिन गरीब की जीविका कैसे चले उसके लिए कोई उपाय नहीं है!

 

Taza Khabar