कौशाम्बी 17 मार्च 26*इलाज करने के बजाय मर्ज़ बांट रहा हैं संयुक्त जिला चिकित्सालय*
*संयुक्त जिला चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज के संचालन में जिम्मेदार की उदासीनता से अस्पताल परिसर में सड़े गले कूड़े कचरे से निकलने वाले दुर्गंध से मरीज और उनके परिवार के लोग बीमार हो रहे हैं*
*कौशांबी* संयुक्त जिला चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज मंझनपुर में मरीजों का इलाज करने के बजाय अब तो संयुक्त जिला चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज के प्रशासक प्रिंसिपल और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की उदासीनता से मरीज को मर्ज बाँटा जा रहा हैं बिना पर्चा बनवाएं संयुक्त जिला चिकित्सालय में मरीजों को निशुल्क तरीके से मर्ज बढ़ाया जा रहा है जिससे मरीज और उनके परिवार के लोग तमाम बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं बीते कई महीनो से जिला अस्पताल में मरीज और उनके परिजनों के बीच मर्ज बांटे जाने के मामले को लेकर जिला अस्पताल के प्रशासक गंभीर नहीं दिखाई पड़ रहे हैं और मरीज उनके परिवार के लोग मेडिकल कॉलेज के प्रशासक के इस व्यवस्था से परेशान दिखाई पड़ रहे हैं लेकिन मरीज और उनके परिवार के लोगों की सुनवाई करने को कोई तैयार नहीं दिखाई पड़ रहा है मरीज और उनके परिवार के लोगों ने बताया कि जिला अस्पताल की चाहर दीवारी के अंदर मुख्य गेट के बगल में मेडिकल कॉलेज संयुक्त जिला चिकित्सालय से निकलने वाली गंदगी डिलीवरी के बाद निकलने वाले दुर्गन्ध युक्त गंदगी ऑपरेशन की मलहम पट्टी खून मवाद ग्लूकोज की बोतल उपयोग किए जाने के बाद खराब हुई डिस्पोजल इंजेक्शन साफ सफाई में निकलने वाले कूड़ा कचरा मलमूत्र सहित विभिन्न प्रकार की गंदगियों को जिला अस्पताल परिसर के अंदर गेट के पास एकत्रित किया जा रहा है इसी के ठीक बगल में ब्लड बैंक संचालित होता है सामने साइड में सौ बेड का चिकित्सालय संचालित होता है बगल में आयुष अस्पताल संचालित होता है जिसमें यूनानी आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक पद्धति से मरीजों को दवाएं दी जाती है पूरे दिन मरीज और उनके परिवार के लोगों की भीड़ लगी रहती है लेकिन उठने वाले दुर्गन्ध से मरीज और उनके परिवार के लोग परेशान हो चुके हैं इतना ही नहीं सामने साइड में कुछ दूर पर इमरजेंसी अस्पताल संचालित होता है जिला अस्पताल परिसर में मेडिकल कॉलेज संयुक्त जिला चिकित्सालय से निकलने वाली गंदगी डिलीवरी के बाद निकलने वाले गंदगी ऑपरेशन की मलहम पट्टी खून मवाद ग्लूकोज की बोतल उपयोग किए जाने के बाद खराब हुई डिस्पोजल इंजेक्शन साफ सफाई में निकलने वाले कूड़ा कचरा मलमूत्र सहित विभिन्न प्रकार की गंदगी सड़े हुए दुर्गन्ध युक्त कूड़ा कचरा अस्पताल परिसर के अंदर एकत्रित किए जाने से कीड़े मकोड़े बैक्टीरिया दुर्गन्ध उत्पन्न हो रहे हैं जिससे संयुक्त जिला चिकित्सालय का पूरा वातावरण दूषित हो रहा है जिससे जिला अस्पताल परिसर में मरीज उनके परिवार के लोग परेशान हैं बार-बार मामले की शिकायत मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से मरीज और उनके परिवार के लोगों ने की लेकिन जिला अस्पताल में व्याप्त गंदगी को दूर नहीं किया गया है बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का ढकोसला करने वाले मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रतिदिन अस्पताल परिसर में पहुंचते हैं लेकिन अस्पताल की दूषित दुर्गंध युक्त व्यवस्था पर उनकी नजर नहीं होती जिससे उनकी लापरवाही का अंदाजा लगाया जा सकता है कि संयुक्त जिला चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज के संचालन में जिम्मेदार की उदासीनता से अस्पताल परिसर में सड़े गले कूड़े कचरे से निकलने वाले दुर्गंध से मरीज और उनके परिवार के लोग बीमार हो रहे हैं जिससे यह कहा जाना गलत नहीं होगा कि जिला अस्पताल में इलाज के बजाय मरीज और उनके परिवार के लोगों को मर्ज बाँटा जा रहा है इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उपलब्ध न होने के चलते बात नहीं हो सकी है

More Stories
मथुरा 17 मार्च 26 *रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल वृंदावन मे ब्रीफिंग की गयी*
मथुरा 17 मार्च 26* राष्ट्रपति महोदिया के आगमन पर वरीय पदाधिकारीयों द्वारा मथुरा जनपद का भ्रमण कार्यक्रम*
मथुरा 17 मार्च 26 *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*