कौशाम्बी 17 फ़रवरी 26*प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन*
*हर्रायपुर कौशांबी* जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा के निर्देशन और हिना सिद्दीकी खंड शिक्षा अधिकारी मूरतगंज व अवधेश कुमार पांडेय जिला समन्वयक समेकित शिक्षा के मार्गदर्शन मे दिव्यांग बच्चों के समावेशी शिक्षा हेतु प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन बीआरसी मूरतगंज में किया गया है प्रशिक्षण के पंचम दिवस दिनांक 17/02/2026 के प्रशिक्षण में 64 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया| खण्ड शिक्षा अधिकारी ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में समावेशी शिक्षा के आवश्यकता व महत्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया स्पेशल एजुकेटर राम बहादुर कुशवाहा द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए अनुकूलित शारीरिक शिक्षा,अनुकूलित खेल और अनुकूलित योग तथा पाठ्यक्रम में कला का एकीकरण व अधिगम के सार्वभौमिक अभिकल्प गाइडलाइन की चेकलिस्ट आदि के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया तथा वशिष्ठ नारायण शुक्ल स्पेशल एजुकेटर द्वारा समावेशी कक्षाओ में विज्ञान पढ़ाने की तकनीकी यूडीएल आधारित पाठ योजना और समावेशी कक्षाओं में भाषा शिक्षण आदि के बारे में विस्तृत चर्चा की गई| प्रशिक्षण के अन्त में प्रशिक्षण फ्फेडबैक पोस्ट टेस्ट तथा प्रशिक्षण का समापन किया गया।

More Stories
पूर्णिया बिहार31अगस्त26* पूर्णिया में सामाजिक न्याय की नई पहल, हर गुरुवार को SC टोलों में लगेगा संत रविदास विकास शिविर,
पूर्णिया बिहार 31 अगस्त 26 *पूर्णिया नगर निगम को मिला नया कप्तान, IAS अनिरुद्ध पांडेय ने संभाला कार्यभार,
पूर्णिया बिहार31अगस्त26* पूर्णिया में 12 सितंबर को लगेगी साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत,