February 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*अवैध रुप से ग्रामसभा भूमि पर बनायी गयी बाउण्ड्रीवाल को हटाया*

कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*अवैध रुप से ग्रामसभा भूमि पर बनायी गयी बाउण्ड्रीवाल को हटाया*

कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*अवैध रुप से ग्रामसभा भूमि पर बनायी गयी बाउण्ड्रीवाल को हटाया*

*कौशाम्बी।* उप जिलाधिकारी मंझनपुर ने अवगत कराया है कि सुषमा पत्नी बृजेश कुमार निवासी अहिरन की डांडी,मजरा उरई अशरफपुर के द्वारा इस आशय की शिकायत की गयी थी कि ग्राम स्थित आ0 सं0 467 रकबा 0.166 हे0 खतौनी में बंजर खाते की भूमि है, जिसके लगभग 02 बिस्वा भूमि पर ज्ञान सिंह पुत्र रामहित के द्वारा पिलर डालकर 06 फिट उँची दीवार का निर्माण कर लिया है।प्रकरण के सम्बन्ध में तहसीलदार मंझनपुर के द्वारा जाँचोपरान्त प्रेषित जाँच में आ0सं0 465, 467 व 469 बंजर खाते की भूमि पर ग्राम के ज्ञान सिंह द्वारा अनाधिकृत रुप से बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कराया गया था. जिसे राजस्व व पुलिस टीम के द्वारा मौके पर जाकर अवैध रुप से ग्रामसभा भूमि पर बनायी गयी बाउण्ड्रीवाल को हटवाकर ग्रामसभा भूमि को खाली करा दिया गया है। जाँच के दौरान ग्रामसभा भूमि पर अन्य व्यक्तियों के भी अवैध मकान बने पाये जाने पर सम्बन्धित लेखपाल को अतिकमणियों के विरुद्ध नियमानुसार बेदखली की कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।