February 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 15 फ़रवरी 26*विवाह मंडप में भड़की दुल्हन विदाई से किया इनकार*

कौशाम्बी 15 फ़रवरी 26*विवाह मंडप में भड़की दुल्हन विदाई से किया इनकार*

कौशाम्बी 15 फ़रवरी 26*विवाह मंडप में भड़की दुल्हन विदाई से किया इनकार*

*7 जन्म की कसमें खाईं और 7 मिनट में ही तोड़ा*

*मान मनौव्वल के बाद दुल्हन ने निभाई शादी की रस्में लिए सात फेरे लेकिन विदाई के समय फिर ससुराल जाने से किया इनकार बिना दुल्हन प्रयागराज लौटी बारात*

*कौशांबी* प्रयागराज जनपद के कटौलहा गांव से शनिवार रात पश्चिम शरीरा कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज गांव में लड़की पक्ष के यहां बारात आनी थी लड़की पक्ष के लोगों ने गोराजू गांव स्थित एक गेस्ट हाउस में बारात की तैयारी कर रखी थी बारात पहुंची नाश्ता भोजन हुआ द्वाराचार हुआ पूरे उल्लास के साथ आई बारात का परिवार ने स्वागत सत्कार किया और हंसी खुशी माहौल में जयमाल कार्यक्रम संपन्न हुआ। वैवाहिक कार्यक्रम के लिए बाराती विवाह मंडप के नीचे बैठे अन्य रस्में निभाई गई लेकिन आधी रात को विवाह मंडप पर अचानक दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया उस समय हड़कंप मच गया जब विवाह मंडप पर अचानक किसी बात को लेकर दुल्हन नाराज हो गई और शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन ने हाथ में लिए सिंदूर का डिब्बा सिंदौरा को दूल्हे के पिता के पैर में रख कर हाथ जोड़ लिए। यह देख बाराती-घराती भौचक्के रह गए।शादी से इनकार करने का कारण जानने के लिए मान-मनौव्वल का शुरू हुआ खेल दोनों पक्षों द्वारा रात भर चला। आखिरकार भोर में शादी के लिए दुल्हन राजी हुई। तब आनन-फानन सभी वैवाहिक रस्में पुरोहितों द्वारा संपन्न कराई गई, लेकिन विवाह के रस्में पूरे होने के बाद भी दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया और बारातियों को मायूस होकर बिना दुल्हन लौटना पड़ा आखिर अचानक दुल्हन के सामने कौन सी मजबूरी आ गई जिससे उसने द्वारचार जयमाल और मंडप में सात फेरे लेने के बाद भी ससुराल जाने से इनकार कर दिया है।

 

 

Taza Khabar