February 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

 

[14/02, 19:06] +91 98391 01290: *ट्रैक्टर से पिकअप की टक्कर दो की मौत*

*पशुओं की खरीदारी करने जा रहे थे पशु बाजार व्यापारी*

*कौशाम्बी।* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सेलराहा पश्चिम गांव के पास शनिवार की सुबह लगभग 5:30 बजे पिकअप को ट्रैक्टर चालक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे पिकअप सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई और पिकअप में सवार दो पशु व्यापारी की घटना स्थल पर तड़प तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई राहगीरों ने जब दुर्घटना देखी तो मामले की सूचना थाना पुलिस और एंबुलेंस को दिया जानकारी मिलते ही मौके पर थाना पुलिस और एंबुलेंस पहुंची पशु व्यापारियों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृतक घोषित कर दिया जानकारी मिलते ही पशु व्यापारियों के परिवार के लोग भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए हैं और कोहराम मचा हुआ है मृतक पशु व्यापारियों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

जानकारी के मुताबिक सराय अकिल कोतवाली क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर देवछार गांव निवासी मुस्तफा उम्र 45 वर्ष पुत्र शौकत अली और मोहम्मद मंजूर उम्र 35 वर्ष पुत्र शाह मोहम्मद पशुओं का व्यापार करते हैं शनिवार की भोर 5:00 बजे पिकअप वाहन से दोनों पशु व्यापारी सौराई पशु बाजार जा रहे थे जैसे ही पिकअप वाहन सवार पशु व्यापारी मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सेलराहा पश्चिम गांव के पास पहुंचे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे पिकअप चालक अनियंत्रित हो गया और वाहन समेत सड़क के नीचे गड्ढे में पलट गए दुर्घटना इतनी तेज थी कि मौके पर ही दोनों पशु व्यापारियों की तड़प तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई आसपास से गुजर रहे लोगों ने दुर्घटना देखी तो मामले की सूचना थाना पुलिस और एंबुलेंस को दी जानकारी मिलते ही मौके पर एंबुलेंस भी पहुंची और थाना पुलिस भी पहुंची दोनों पशु व्यापारियों को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृतक घोषित कर दिया है पशु व्यापारियों की मौत की जानकारी मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन भी पहुंच गए हैं

[14/02, 19:39] Anil: *होने वाली दुल्हन की शादी की रात मौत में आखिर क्यों झूठ बोल रहे है उनके परिजन*

*सिम्पल के पिता फूलचंद झूठ बोलकर आखिर किसको बचाना चाहते हैं यह बड़ी जांच का विषय है*

*वह व्यक्ति कौन है जिसने होने वाली दुल्हन को शादी की रात में जहर खरीदकर दिया*

*कौशांबी* सराय अकिल थाना क्षेत्र के जलालपुर जवाहरगंज में शादी की रात 9 फरवरी को होने वाली दुल्हन सिम्पल दिवाकर उम्र 25 वर्ष पुत्री फूलचंद दिवाकर की जहर से मौत होने के बाद मामले में पुलिस ने होने वाले दूल्हे अनिल कुमार उसके माता-पिता बहन और होने वाली दुल्हन के प्रेमी अंकित के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मुकदमे के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है लेकिन सवाल उठता है कि सिम्पल दिवाकर की मौत के बाद उसके पिता फूलचंद दर दर पर बार बार झूठ क्यों बोलकर पुलिस को गुमराह कर रहे हैं सिम्पल के पिता फूलचंद झूठ बोलकर आखिर किसको बचाना चाहते हैं यह बड़ी जांच का विषय है सिम्पल के पिता फूलचंद का पहला झूठ यह है कि उनकी बेटी से शादी करने से दूल्हा अनिल के परिवार ने इनकार कर दिया था यह पूरी तरह से झूठ है जबकि दूल्हे अनिल के घर में शादी की तैयारी के पूर्व होने वाले सामाजिक रस्म मठमांगरा सिलमायन तेल हल्दी मेहंदी की रस्म हो चुकी थी रिश्तेदारों का जमावड़ा लग चुका था ढोलक पर मंगल गीत हो रहे थे कारीगर मिठाई भोजन बनाने में लगे थे बारात ले जाने के लिए डीजे लाइट वाहन आदि व्यवस्थाएं की बुकिंग की जा चुकी थी यदि वह शादी करने से इनकार कर रहे थे तो इतनी तैयारी और शादी के रस्म को क्यों निभा रहे थे यह सिम्पल के पिता का पहला झूठ है और दूसरा झूठ यह है कि सिम्पल की सगाई में सामान के साथ 51 हजार नगद अनिल कुमार को दिए गए थे जिसका वीडियो और फोटो भी कार्यक्रम के दौरान बनाए गए थे थाल में 51 हजार रुपए रखे हुए हैं जो दिखाई पड़ रहे हैं और थाल में रखा हुआ 51 हजार रुपए का फोटो वायरल हो रहा हैं होने वाली दुल्हन के पिता फूलचंद द्वारा 51 हजार रुपए देकर झूठ बोलकर पुलिस को 2 लाख रुपए बताने के पीछे उनकी मंशा क्या है एक तरफ बेटी की मौत दूसरी तरफ पिता का झूठ बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है आखिर वह झूठ बोलकर किसको बचाना चाहते हैं यह भी बड़ी जांच का विषय है होने वाली दुल्हन के पिता फूलचंद्राय कह रहे हैं उनकी बेटी ने शादी की रात जहर खा कर आत्महत्या कर लिया अब सवाल उठता है कि घटना के वक्त फूलचंद कहां पर मौजूद थे और उन्होंने बेटी को जहर खाते हुए यदि देखा तो उसे रोका क्यों नहीं आखिर आधी रात को उनकी बेटी शादी का घर छोड़कर जहर खरीदने कहा गई रिश्तेदारों के मुताबिक शादी के घर से उसका निकलना मुश्किल था वह अपने रिश्तेदार और सहेलियों के बीच में मौजूद थी उसके रिश्तेदार और सहेलियों से क्या इस बात की पूछताछ की गई कि वह शादी की रात में घर से बाहर कब गई थी गांव के लोगों की बातों को माने तो जवाहरगंज जलालपुर में जहर मिलाने की उम्मीद नहीं है तो फिर आधी रात को होने वाली दुल्हन किसके साथ जहर खरीदने बाजार गई या फिर वह व्यक्ति कौन है जिसने होने वाली दुल्हन को जहर खरीदकर दिया है जिससे जहर खाने से दुल्हन की मौत हुई है इस मामले में भी बिना किसी ठोस आधार के होने वाली दुल्हन के पिता ने होने वाले दूल्हे के परिवार पर आरोप लगा दिया है कि बेटी के चरित्र में आरोप लगाए जाने और शादी से इनकार करने के बाद प्रताड़ित होकर के उनकी बेटी सिम्पल ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया है हो सकता है कि सिम्पल को किसी ने जहर खिला दिया हो लेकिन इस बात को मानने के लिए उनके पिता आखिर क्यों तैयार नहीं है यह फूलचंद का एक और झूठ सामने आ रहा है यदि लोगों की बातों को माने तो होने वाला दूल्हा अनिल की ओर से शादी से इनकार नहीं किया गया था और बारात के एक दिन पहले गंगा गार्डन गेस्ट हाउस में होने वाली दुल्हन सिम्पल उसका प्रेमी अंकित और होने वाले दूल्हे अनिल की दर्जनों लोगों के बीच घंटों नोंकझोंक बातचीत हुई थी और बातचीत के दौरान सिम्पल ने अनिल से शादी करने से इनकार किया था प्रेमी अंकित के साथ जाने की सहमत बनाई थी और इस बात को भी झूठ बोलकर होने वाली दुल्हन के पिता फूलचंद क्या साबित करना चाहते हैं क्या होने वाली दुल्हन उसके प्रेमी और पति के साथ हुई बातचीत की जानकारी फूलचंद को नहीं थी यह उनका एक और झूठ है होने वाली दुल्हन सिम्पल के पिता के बार-बार झूठ बोलने के मामले में यदि पुलिस अधिकारियों ने जांच कराई तो होने वाली दुल्हन सिम्पल की मौत से सत्य रहस्य उजागर हो जाएगा और वास्तविक गुनहगार जेल के सलाखों के पीछे होंगे

[14/02, 19:39] Anil: *कई पुलिस चौकी इंचार्ज और सिपाहियों के कार्य क्षेत्र में एसपी ने किया बदलाव*

*कौशांबी* जिले में कानून व्यवस्था बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने देर रात कई पुलिस चौकी इंचार्ज को हटा दिया है और कई नए लोगों को पुलिस चौकी इंचार्ज बनाया है मुख्य आरक्षी महिला आरक्षी और आरक्षियों का भी स्थानांतरण किया गया है पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शमशाबाद चौकी इंचार्ज अतुल श्रीवास्तव को पुलिस चौकी से हटाते हुए थाना करारी स्थानांतरित किया गया है पिपरी थाने के उप निरीक्षक योगेश कुमार यादव को चौकी प्रभारी शमशाबाद बनाया गया है गणेश कुमार चौकी प्रभारी सहजादपुर से आलमपुर पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है और सत्य प्रकाश सिंह को आलमपुर थाना करारी से हटा कर चौकी प्रभारी शहजादपुर बनाया गया है उदय नारायण यादव थाना चरवा से चौकी प्रभारी सैयद सरावा बनाए गए है और राजेंद्र यादव को सैयद सरावां चौकी से हटा कर भगवानपुर पुलिस चौकी इंचार्ज बनाया गया है विकास मिश्रा को भगवानपुर पुलिस चौकी सराय अकिल से चौकी प्रभारी नारा बनाया गया है दीपक मिश्रा का चौकी प्रभारी नारा से गैर जनपद स्थानांतरण हुआ है उप निरीक्षक आस्तिक त्रिपाठी साइबर थाना से थाना करारी भेजे गए हैं मुख्य आरक्षी राजेश कुमार डायल 112 से चालक डायल 112 बनाए गए हैं मुख्य आरक्षी अतुल उपाध्याय थाना पश्चिम शरीरा से सैयद सरावा पुलिस चौकी भेजा गया हैं इसी तरह जिले में तमाम सिपाहियों का भी स्थानांतरण हुआ है सिपाही राज गौतम पुलिस लाइन से सीसीटीएनएस थाना संदीपन घाट वा सिपाही बृजेश यादव सीसीटीएनएस थाना संदीपन घाट से सीसीटीएनएस थाना मंझनपुर भेजे गए हैं सिपाही सनी कुमार को थाना सराय अकिल से पुलिस लाइन भेजा गया हैं सिपाही प्रदीप कुमार को निरीक्षण शाखा से प्रधान लिपिक पुलिस कार्यालय और सिपाही विनोद कुमार यादव को पुलिस लाइन से प्रधान लिपिक पुलिस कार्यालय बनाया गया है महिला आरक्षी प्रिया शुक्ला को पुलिस लाइन से क्षेत्राधिकारी कार्यालय मंझनपुर भेजा गया हैं सिपाही अंकित यादव को चुनाव सेल से वाचक पुलिस अधीक्षक बनाया गया है सिपाही राघवेंद्र को पुलिस लाइन से पुलिस चौकी देवीगंज थाना कड़ा धाम भेजा गया हैं सिपाही अखिलेश को थाना संदीपन घाट से थाना कोखराज भेजा गया है सिपाही संतोष को पुलिस लाइन से थाना सैनी वा सूबेदार सरोज को चौकी सिंधिया कोखराज से संदीपन घाट थाना वा जयवीर सिंह को पुलिस लाइन से चौकी भरवारी वा इंद्रेश कुमार को पुलिस लाइन से चौकी हररायपुर वा अश्वनी को पुलिस लाइन से सम्बद्ध पैरोकार क्षेत्राधिकारी चायल के पद पर तैनाती दी गई है

[14/02, 20:09] +91 98391 01290: *हार्ट अटैक के मरीज को हब सेन्टर मोती लाल नेहरू प्रयागराज में मिलता है बेहतर इलाज*

*मेडिकल कॉलेज मे ह्दयसेतू पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

*कौशाम्बी।* स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मेडिकल कॉलेज के लेक्चर थियेटर2 मे ह्दयसेतू एसटीईएमआई केयर नेटवर्क पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित हुआ सेमीनार मे प्रधानाचार्य डा0 प्रो0 हरिओम कुमार सिंह ने बताया कि सेमीनार का उद्देश्य,हार्ट अटैक के मरीजो को त्वरित और निःशुल्क उपचार प्रदान करने की एक महत्वपूर्ण पहल है।उन्होंने बताया कि यदि किसी को हार्ट अटैक के प्रारम्भिक लक्षण जैसे छाती के बीच में तेज दर्द,भारीपन या जकड़न सांस फूलना,ठंडा पसीना आना,चक्कर आना,और दर्द का बांहों,गर्दन या जबड़े तक फैलना आते है तो जीवन रक्षक औषधि समय पर लेने से मरीज की जान बचाई जा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया गया कि ऐसे व्यक्ति यदि अस्पताल मे ससमय उपचार के लिए लाये जाते है,तो इनका ईसीजी तत्काल करते हुए हब सेन्टर मोती लाल नेहरू प्रयागराज को भेजकर अतिरिक्त चिकित्सीय परामर्श प्राप्त करने के उपरान्त जीवन रक्षक इन्जेक्शन लगाते हुए हब सेन्टर मोती लाल नेहरू प्रयागराज के कार्डियोलाॅजिस्ट विभाग मे भेज दिया जाता है। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 सुनील कुमार शुक्ला, डा0 सुरभि प्रकाश वरिष्ठ परामर्शदाता,उप प्रधानाचार्य डा0 सौरभ कृष्ण मिश्रा आचार्य डा0 सरस्वती जयसवाल यादव सह आचार्य डा0 राकेश कुमार शुक्ला, डा0 रविरंजन सिंह,डा0 अरिन्दम् चक्रवर्ती,डा0 शारदा सिंह,सहायक आचार्य, डा0 अंकित कुमार तिवारी, डा0 शिवम् बिश्नोई, डा0 संतोष कुमार,डा0 आत्मिक सिंह, डा0 संदीप कुमार एवं एमबीबीएस बैच 2024-25 के समस्त छात्र छात्राऐं उपस्थित रहे।

[14/02, 20:40] +91 99194 75893: *चार वर्षों से जमे मठाधीश सिपाही के शराब बालू लकड़ी भूमाफियाओ से है गहरे रिश्ते*

*पुलिस अधीक्षक के स्थानांतरण सूची में बार-बार छूट रहा है मठाधीश सिपाही का नाम*

*इमानदार पुलिस चौकी इंचार्ज की छबि धूमिल कर वसूली करने में लगा सिपाही*

*नेवादा कौशाम्बी* पिपरी थाना के लोधउर पुलिस चौकी में चार वर्षों से अधिक समय से तैनात एक मठाधीश सिपाही के इलाके के संगठित अपराध में लिप्त लोगों से गहरे संबंध है जिससे इलाके में संगठित अपराध तेजी से बढ़ा है हरे फलदार पेड़ काटने वाले लकड़ी माफियाओं से गहरे संबंध है शराब की भट्टी संचालन और शराब बिक्री करने वाले लोगों से भी उसके मधुर संबंध है इतना ही नहीं बालू के वाहनों से अवैध वसूली जुआ के अड्डे से वसूली में इस मठाधीश सिपाही की भूमिका अहम बताई जाती है मठाधीश सिपाही के संरक्षण में संगठित अपराध गांजा माफिया बालू माफिया शराब बेचने वाले माफिया जुआ संचालक हरे फलदार पेड़ की कटान करने वाले लकड़ी माफिया और शराब भट्टी संचालित करने वाले सौदागर पनप रहे हैं जिससे क्षेत्र में संगठित अपराध तेजी से बढ़ा है आम जनता परेशान दिखाई पड़ रही है चौकी इंचार्ज ईमानदारी की दुहाई दे रहे हैं लेकिन उसके बाद इलाके में खुलेआम मठाधीश सिपाही की वसूली जारी है

इतना ही नहीं जमीनों में कब्जा करना हो या कोई और मामला हो या मठाधीश सिपाही हर मामले में आगे दिखाई पड़ता है लेकिन गजब तो तब हो गया की 4 साल से तैनात इस मठाधीश सिपाही का स्थानांतरण पुलिस कार्यालय द्वारा जारी सूची में बार-बार छूट जाता है इलाके में शराब माफिया बालू माफिया लकड़ी माफिया शराब भट्ठी संचालक काफी हद तक बढ़ चुके हैं एवं कहीं कहीं भू माफिया बढ़ते दिख रहे हैं अगर शराब माफिया की बात करें तो उमरवल जवई रसूलपुर ब्यूर औधन नूरपुर दूलापुर पिपरहाई सैदपुर लोधउर हरदरमऊ सेवढ़ा पठनपुरवा सहित तमाम गांव में अवैध शराब की भट्टी धधक रही है और बालू माफिया की बात करें तो बालू लदे सैकड़ो ट्रैक्टर से खुलेआम अवैध वसूली हो रही है इलाके के आधा दर्जन लकड़ी माफिया इस सिपाही के संपर्क में हैं अधिक पुराना होने के चलते इस मठाधीश सिपाही के कारनामे सुर्खियों में रहते है इस सिपाही के चलते इमानदार चौकी इंचार्ज की भी छबि धुमिल हो रही है चौकी इंचार्ज को गुमराह करने में तनिक भी कोर कसर यह मठाधीश सिपाही नहीं छोड़ता हैं बीती रात पुलिस कार्यालय से कई चौकी इंचार्ज और सिपाहियों के स्थानांतरण की लिस्ट जारी हुई लोगों को उम्मीद थी कि इस बार स्थानांतरण में इस मठाधीश सिपाही का स्थानांतरण होगा लेकिन 4 वर्षों से जमे मठाधीश सिपाही का इस बार भी स्थानांतरण नहीं हुआ है

[14/02, 20:41] +91 99194 75893: *दो पक्ष में चले लाठी डंडा कुल्हाड़ी तीन लोग हुए घायल*

*कौशाम्बी* चरवा थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी बरियावा के हल्का रामनगर जलालपुर साना गांव में शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए हैं जिससे तीन लोग घायल हुए हैं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई है

जानकारी के मुताबिक रामनगर जलालपुर साना गांव निवासी निरोत्तम सुबह अपनी भैस का दूध दुह रहे थे तभी पड़ोस के कंचन व गुलाब पुत्रगण लौटन व ओमप्रकाश गोलू पुत्रगण कंचन अरविन्द,ननका पुत्रगण गुलाब ने लाठी डंडा कुल्हाड़ी लोहे के राड लेकर पहुंचे और गाली गलौज करते हुए निरोत्तम पर हमला कर दिया है हल्ला सुनकर परिवार के लोग भी आ गए दोनों तरफ से जमकर लाठी चली जिससे निरोत्तम सहित तीन लोगों को चोट आई हैं आरोप है कि कंचन ने अपनी रायफल ताना है तभी निरोत्तम अपनी जान बचाने के लिए घर के अंदर भागा तो विपक्षी घर के अंदर घुसकर मारने लगे बचाने के लिए भैरव व पुरुषोत्तम ने बीच बचाव किया तो उनको भी मारा गया डायल 112 को मामले की सुचना फोन से दिया पुलिस जब आई तब घर के अन्य लोगों की जान बची मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चायल भेज दिया है पीड़ित ने चरवा थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है

[14/02, 21:29] +91 99194 75893: *संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की फांसी के फंदे पर मौत*

*नेवादा कौशांबी* पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेहुड़ा गांव में बीती रात एक युवक की बिजली के पंखे के फंदे से लटक कर मौत हो गई है मौत की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक का पत्नी से विवाद चल रहा था कई बार उसकी पत्नी से विवाद हुआ था और बीती रात में उसकी पत्नी से जमकर विवाद हुआ था उसके बाद उसकी मौत हो गई है पंखे से लटकने वाली बात लोगों को समझ में नहीं आ रही क्योंकि पंखा का पर और रॉड टेढ़ा नहीं हुआ है जिससे आत्महत्या पर सवाल खड़ा है

जानकारी के मुताबिक पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेहुणा गांव निवासी सूरज पुत्र सल्लू प्रजापति का पत्नी से विवाद होता रहा है बीती रात भी युवक का पत्नी से जमकर विवाद हुआ था उसके बाद रविवार की सुबह परिवार के लोगों ने हीं बताया कि पंखे में लूंगी से फंदा बनाकर युवक ने आत्महत्या कर लिया लेकिन पंखा का पर टेढ़ा नहीं था पंखा का रॉड भी टेढ़ा नहीं था जिससे युवक की आत्महत्या पर सवाल खड़ा हो गया है मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है

[14/02, 21:40] +91 72030 25344: *रोडवेज बस की टक्कर हाईवे पार करते समय 70 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत*

*कड़ा कौशाम्बी* सैनी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 19 पर शनिवार को एक सड़क हादसे में 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई यह घटना केसरिया चौराहे के पास हुई मृतक की पहचान गोविंदपुर तिवारा गांव थाना पूरा मुफ्ती निवासी बरम दीन पुत्र गंगा प्रसाद के रूप में हुई है जानकारी के अनुसार बरम दीन केसरिया चौराहे के पास पैदल सड़क पार कर रहे थे इसी दौरान एक रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि बरम दीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई सैनी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस ने मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Taza Khabar