February 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*एमवीआईईटी में वार्षिक खेल महोत्सव प्रतिद्वंदिता रैली 2.0’ का भव्य आयोजन*

कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*एमवीआईईटी में वार्षिक खेल महोत्सव प्रतिद्वंदिता रैली 2.0’ का भव्य आयोजन*

कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*एमवीआईईटी में वार्षिक खेल महोत्सव प्रतिद्वंदिता रैली 2.0’ का भव्य आयोजन*

*कौशांबी* एमवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मधु वाचस्पति इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 11 फरवरी से 14 फरवरी तक वार्षिक खेल महोत्सव प्रतिद्वंदिता रैली 2.0’ का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। चार दिवसीय इस खेल उत्सव का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. एस.पी. गौतम द्वारा फीता काटकर , डीन डॉ अजय सिंह ने प्रथम गेंद खेलकर एच ओ डी इंजी कमलेश द्विवेदी ने प्रथम बॉलिंग कर एमवीआई पी के निदेशक डॉ अर्जुन सिंह व एमवी एसएम निदेशक डॉ संजीव श्रीवास्तव ने टॉस कर किया गया। उद्घाटन अवसर पर अपने प्रेरणादायक संबोधन में डॉ. गौतम ने विद्यार्थियों को खेल भावना अनुशासन और टीम वर्क के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं, बल्कि नेतृत्व, समर्पण और आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं।

इस वर्ष आयोजित प्रतिद्वंदिता रैली 2.0’ में कुल 09 प्रमुख खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। पूरे परिसर में खेल भावना, प्रतिस्पर्धा और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
शतरंज प्रतियोगिता में बी.टेक प्रथम वर्ष के छात्र शोभित दुबे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। कैरम प्रतियोगिता में बी.टेक प्रथम वर्ष की काजल पटेल एवं हर्ष साहू की जोड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की एथलेटिक्स की 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में बी.टेक प्रथम वर्ष की करीमा कौसर ने प्रथम स्थान हासिल किया,जबकि बालक वर्ग में पृथ्वीराज यादव विजेता रहे। 1600 मीटर रेस में विनय सिंह ने अद्भुत गति और सहनशक्ति का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उत्सव यादव एवं उनकी टीम ने बेहतरीन तालमेल और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। बास्केटबॉल में शिवानंद पाल एवं उनकी टीम विजेता बनी।टग ऑफ वॉर रस्साकशी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में करीमा एवं उनकी टीम ने जीत हासिल की, जबकि बालक वर्ग में उत्सव यादव एवं उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की।क्रिकेट प्रतियोगिता में “टीम हिटर” ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। खो-खो प्रतियोगिता में मुस्कान एवं उनकी टीम विजेता रही।बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में वैशाली पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,जबकि बालक वर्ग में अभिषेक दिवाकर विजेता रहे।चार दिनों तक चले इस खेल महोत्सव में विद्यार्थियों ने न केवल अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया,बल्कि आपसी सहयोग,अनुशासन और खेल भावना का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। समापन समारोह में विजेताओं को संस्थान के निदेशक,डीन, प्रिंसिपल नर्सिंग डॉ सुमित शर्मा एवं स्पोर्ट्स कॉर्डिनेटर्स इंजी दुर्गेश विश्वकर्मा,डॉ सिद्धार्थ अग्रवाल, इंजी संदीप त्रिपाठी, इंजी कुलदीप पटेल,पूर्णिमा प्रजापति इंजी मदीहा लाइक, निकिता गुप्ता,इंजी एजाज़ अहम,इंजी शिवा नारायण,इंजी हुमा बानो,इंजी हमजा इलयास, संदीप नयन राहुल गुप्ता एवं छात्रावास अधीक्षक अनुराग सिंह एवं समस्त स्टाफ ने ट्रॉफी, मैडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

एमवीजीओआई के संस्थापक डॉ वाचस्पति जी विधायक बारा प्रयागराज ने सभी छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही कहा कि प्रतिद्वंदिता रैली 2.0’ ने संस्थान के विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया। यह आयोजन न केवल खेल कौशल को प्रोत्साहित करने का माध्यम बना, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ। संस्थान प्रबंधन एवं आयोजन समिति के सफल प्रयासों से यह वार्षिक खेल महोत्सव अत्यंत सफल रहा और सभी प्रतिभागियों के लिए यादगार बन गया।इस मौके इंजी सुजीत यादव,अमरीश कुमार सिंह,रवि निषाद,एवं शिक्षक समस्त स्टाफ व छात्र मौजूद रहे।

 

Taza Khabar