कौशाम्बी 12 मार्च 26*मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम चौपाल लगाकर, सुनी ग्रामवासियों की समस्याएं*
*कौशांबी।* मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने गुरुवार को गॉव की समस्या गॉव में समाधान के अन्तर्गत विकास खण्ड कौशाम्बी की ग्राम-हकीमपुर में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम के लाभार्थियों से पुष्टाहार मिलने वाली पेंशन शौचालय का लाभ मिलने वाले राशन कन्या सुमंगला योजना एवं आवास आदि योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि छूटे हुए सभी पात्र लोगों को शीघ्र लाभान्वित कर दिया जाय।
उन्होंने ग्रामवासियों से पूॅछा कि अध्यापक समय से विद्यालय आते हैं या नहीं एवं ठीक प्रकार से शिक्षण कार्य करते हैं कि नहीं,जिस पर ग्रामवासियो ने बताया कि अध्यापक विद्यालय समय से आते हैं एवं ठीक प्रकार से शिक्षण कार्य भी करते हैं।मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम में गठित स्वयं सहायता समूहों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि और महिलाओं को स्वयं सहातया समूह से जोड़ा जाय। उन्होंने ग्रामवासियों से गांव के सबसे नजदीक स्थित सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की,जिस पर ग्रामवासियों ने बताया कि अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत कराए गए सर्वें में ग्राम में 119 लोग पात्र पाए गए हैं, जिनको शीघ्र ही लाभान्वित किया जाएगा।मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम चौपाल में गर्भवती महिलाओ की गोद भराई एवं बच्चों को अन्नप्राशन कराया तथा आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया। इसके साथ ही उन्होंने ऑगनबाड़ी केन्द्र हाकिमपुर का निरीक्षण कर वहॉ की व्यवस्थाओ का जायजा लेते हुए कहा कि बच्चों की उपस्थिति और बढ़ाई जाय। उन्होंने आर.आर.सी. सेन्टर का भ्रमण कर खण्ड विकास अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।ग्राम चौपाल में खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि ग्राम में 144 लोगों को वृद्धावस्था पेंशन, 12 दिव्यांगजनों को दिव्यांग पेशन एवं 40 निराश्रित महिलाओं को पेंशन मिल रहा है। अन्य विभिन्न योजनाओं से छूटे हुए लोगों की सूची तैयार कर ली गई है, सत्यापन के पश्चात पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि ग्राम में आंशिक रूप से जलापूर्ति हो रहीं है। आगामी 02 माह के अन्दर ग्राम में पूर्ण क्षमता के साथ जलापूर्ति शुरू करा दिया जाएगा।

More Stories
कानपुर ngr 12 मार्च 26*कानपुर जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की मौत से हड़कंप।
कौशाम्बी 12 मार्च 26*भरवारी स्टेशन के दोनों तरफ प्लेट फॉर्म ऊंचे होने से यात्रियों को रही परेशानी*
कौशाम्बी 12 मार्च 26*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजकीय विद्यालय की 10 शिक्षिकाएं सम्मानित*