कौशाम्बी 11 अप्रैल 26*बिना आदेश आधी रात्री में सड़क को दबंगो ने उखाड़ कर कर लिया कब्जा लोगों में आक्रोश*
*सफेद पोस नेता बना भूमाफिया सत्ता की हनक से बौखलाहट में आधी रात उखाड़ दी लाखों की सड़क*
*सत्ता की मलाई खाते खाते बन गए भूमाफिया इन दिनों लगातार जमीनों पर कब्जा कर सरकार को कर रहा बदनाम*
*कोखराज कौशाम्बी* नगर पालिका परिषद वार्ड नं 24 विसूई भरवारी निवासी ने लिखित शिकायत थाना कोखराज समाधान दिवस में अपनी शिकायत दर्ज कराई है कि बिना आदेश व निर्देश अपने दर्जनों गुंडों माफियाओं के साथ आधी रात में नगर पालिका भरवारी परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 24 मेहता रोड बिसुई स्थिति बने हुए रास्ते को रात्रि में जेसीबी मशीन से बने लाखों रुपये से निर्मित रास्ते को उखाड़ दिया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया जिसकी वीडियो भी वायरल है का है इन दिनों एक सत्ताधारी दल बदलू नेता जो जमीनों की हवस में इस तरह जुटा हुआ है कि न रोड दिखाई देती है न क्रबिस्तान बस सत्ता की हनक पर केवल कब्जा करना ही उद्देश्य रह गया है सत्ता की आड़ में कब्जा कर अपनी ताकत दिखाने में लगा हुआ हैं जेसीबी मशीन से बनी इंटर लॉकिंग को अपने दर्जनों गुंडों के साथ रात के अँधेले में उखाड़ कर फेंक दिया और अपनी गुंडागर्दी की हनक दिखाते हुए धमकी देकर चले गए लोगों को जब जानकारी हुई तो चर्चा में यह कहा जा रहा था कि आखिर किसके आदेश व निर्देश से बनी हुई इंटर लॉकिंग को उखड़ा गया नगर में रह रहे लोगों के अनुसार यह पहले अपनी जमीनों को बेच दिया था लेकिन जैसे ही भाजपा की पार्टी जुड़े तो इनको वहाँ पर आबादी व ग्राम सभा की जमीनों में कब्जा कर फिर बेचने की नीयत जाग उठी लोगो की जुबा जुबा पर दल बदलू नेता के तेवर की चर्चा चल रही थी दबी जुबान लोग यह कहते नही थकते थे कि सत्ता का नशा हैं योगी सरकार में इस तरह के दलबदलुओं को कौन संरक्षण दे रहा है जो सरकार की छवि को निरंतर धूमिल कर एक भूमाफिया पार्टी बनाने में लगे हुए हैं कालोनी वासियों की माने तो उनका कहना है कि आराजी संख्या 379 में बनी इंटरलॉकिंग जो आबादी में दर्ज है शिकायत करता ने इस दल बदल नेता के ऊपर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग किया है जिस पर पुलिस प्रशासन ने जांच कर कार्यवाही का अस्वासन दिया है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 अप्रैल 26 *लाठी-डंडे और तेजधार हथियार से हमला, परिवार के तीन सदस्य घायल*
प्रतापगढ़11 अप्रैल 26*बीजेपी के मिशन 2027 के लिए कसी कमर, मंत्रिमंडल विस्तार में बढ़ा जनपद के लिए अवसर…
लखनऊ 11 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*