कौशाम्बी 11सितंबर 26**तिल्हापुर मोड़-पेरई का ऐतिहासिक दधिकन्दों मेला संपन्न,मेला कमेटी ने पिपरी पुलिस का किया सम्मान*
*तिल्हापुर मोड़,कौशाम्बी*। पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़-पेरई में आयोजित ऐतिहासिक दधिकन्दों मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद मेला कमेटी की ओर से पुलिस प्रशासन का सम्मान किया गया। मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था,यातायात नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने मेंमहत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पिपरी पुलिसकर्मियों के प्रति कमेटी ने आभार जताया।मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य सहित पुलिस प्रशासन को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कमेटी ने कहा कि पुलिस की मुस्तैदी और सूझबूझ के कारण हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं एवं दर्शकों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई और मेला सकुशल संपन्न हुआ।मेले में विभिन्न कलात्मक चौकियों और डीजे प्रदर्शन के बीच जबरदस्त प्रतियोगिता देखने को मिली। कमेटी ने सभी प्रतिभागियों को समान सम्मान देते हुए प्रतियोगिता का समापन कराया।इस अवसर पर मेला कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे और पुलिस प्रशासन के सहयोग की सराहना की।

More Stories
लखनऊ 11सितंबर 26*उ0प्र0 स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस में आयोजित क्राइम सीन मैनेजमेंट के छठे प्रशिक्षण बैच का समापन समारोह*
बांदा 11 सितंबर26*रेलवे पुल पर चढ़ा युवक, प्रेमिका को बुलाने के साथ शादी करने की जिद पर अड़ा*
सुल्तानपुर 11सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुल्तानपुर की कुछ महत्वपूर्ण खबरें