कौशाम्बी 11फ़रवरी 26*जीआईसी विद्यालय में कक्षा 10 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित*
*कोखराज कौशांबी* सिराथू तहसील क्षेत्र के राला ग्राम पंचायत के डोलिया पर जीआईसी विद्यालय में बडे़ धूमधाम के साथ कक्षा 10 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह मनाया गया मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापिका रानी शर्मा ने अपने सह अध्यापिकाओं के साथ किया इस मौके पर बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनको सम्मानित किया गया विदाई समारोह में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया समारोह में विद्यालय के छात्र, छात्राओं ने भव्य कार्यक्रम प्रस्तुति किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीआईसी की हेड प्रिंसपल व परिसर से जुड़े जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाचार्य व अन्य सहयोगी भी उपस्थिति रहे कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुति के बाद मुख्य अतिथि ने छात्र छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप विद्यालय की तरफ से टी शर्ट व शील्ड प्रमाणपत्र भी वितरित किया जिससे छात्रों का मनोबल ऊंचा रहे इस मौके पर मुख्य अतिथि श्रीमती सुजाता वर्मा राजकीय हाई स्कूल मंदसौर| डॉक्टर सारिका राजकीय हाई स्कूल काशियां श्रीमती प्रतिमा सिंह राजकीय हाई स्कूल महेवाघाट स्टाफ श्रीमती शोभा सिंह श्रीमती अर्चना मौर्य श्रीमती अर्चना एवं श्रीमती विजया कुमारी प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रतिभा रानी शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे इस मौके पर सभी अथितियों को डॉ प्रतिभा रानी शर्मा प्रधानाचार्या ने पौधा देकर सम्मानित किया।

More Stories
लखनऊ 11 फ़रवरी 26*सीएम ने आज लखनऊ में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
उन्नाव11 फ़रवरी 26*उन्नाव: सड़क हादसे में युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री गेट पर हंगामा*
जोधपुर 11 फ़रवरी 26*राजस्थान मे भर्ती परीक्षाओ मे OBC आरक्षण के साथ हो रहा निरंतर खिलवाड बेहद चिंताजनक है।