कौशाम्बी 10 जनवरी 26*संदीपन घाट थाना प्रभारी ने मूरतगंज चौराहे पर यातायात जागरूकता अभियान के तहत वाहन स्टैंड के टेंपो चालकों को दिलाई शपथ*
*हर्रायपुर कौशाम्बी* संदीपन घाट थाना प्रभारी शशिकांत मिश्र ने मूरतगंज तिराहे पर यातायात जागरूकता अभियान के तहत वाहन स्टैंड के टेंपो चालकों और अन्य उपस्थित लोगों को यातायात के बारे में जागरूक करते हुए स्थानीय लोगों को शपथ दिलाई और वाहन चेकिंग कर 35 वाहनों का ई-चालान किया और संदीपन घाट थाना प्रभारी शशिकांत मिश्र ने भारी पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर कानून व्यवस्था की जानकारी ली भ्रमण के दौरान उन्होंने नगर के व्यापारियों से वार्ता कर कानून व्यवस्था की जानकारी ली इसके साथ थाना अध्यक्ष ने संधिग्ध वाहनों की चेकिंग किया पैदल भ्रमण के दौरान थाना अध्यक्ष ने लोगों से कहा कि वह निर्भीक होकर व्यापार करें किसी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस के फोन नंबर पर सूचित करें उन्होंने अराजक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया है कि वह अपराध छोड़ दें वरना उन पर कठोर कार्रवाई होगी इस मौके पर मूरतगंज चौकी प्रभारी अजीत कुमार सिंह भंटूराम बर्मा ,श्रीप्रकाश यादव व जगरूप एस आई सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहे

More Stories
रोहतास178*डेहरी के एनिकट टापू के पास योगा स्थल से मिला युवक का शव, शरीर पर लाल गमछा, आंखें खुलीं-जीभ बाहर | हत्या या कुछ और? FSL जांच में जुटी पुलिस*
मथुरा 18 जून 26* बालको की देखरेख एवं संरक्षण एवं महिलाओं का योन उत्पीड़न के संबंध में पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी का आयोजन*
बांदा18 जून 26*पूर्व से सेवारत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने फूंका बिगुल*