April 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 1 अप्रैल 26*स्कूल चलो अभियान 2026-27 का भव्य शुभारंभ नामांकन बढ़ाने पर जोर*

कौशाम्बी 1 अप्रैल 26*स्कूल चलो अभियान 2026-27 का भव्य शुभारंभ नामांकन बढ़ाने पर जोर*

कौशाम्बी 1 अप्रैल 26*स्कूल चलो अभियान 2026-27 का भव्य शुभारंभ नामांकन बढ़ाने पर जोर*

*कौशांबी।* मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित स्कूल चलो अभियान 2026-27 जन-जागरूकता रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर भव्य शुभारंभ किया।जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ.कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना तथा उन्हें निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। अभिभावकों को जागरूक करते हुए बताया गया कि यदि वे अपने बच्चों से प्यार करते हैं,तो उन्हें शिक्षा का अधिकार अवश्य दिलाएं। सरकार द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को अनेक निःशुल्क सुविधाएं दी जा रही हैं, जिनमें मुफ्त किताबें, यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्कूल बैग, मध्याह्न भोजन,स्वच्छ पेयजल, स्मार्ट क्लास और प्रशिक्षित शिक्षक शामिल हैं। शासन की मंशा के अनुरूप शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया। घर-घर संपर्क कर अभिभावकों को प्रेरित किया जाएगा,ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। साथ ही विद्यालयों में बेहतर वातावरण, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को आकर्षित करने पर भी जोर दिया जाएगा।जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने0 अभिभावकों से अपील की कि अपने नजदीकी परिषदीय विद्यालय में बच्चों का प्रवेश कराकर, उनके उज्जवल भविष्य की नींव रखें।

*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ जनपद कौशांबी* 9838824938

Taza Khabar