कौशाम्बी ८ फ़रवरी २६*स्वास्थ्य कैंप में दो सौ लोगों का हुआ इलाज दी गई आयुष्मान की जानकारी*
*चायल के कसेंदा गांव में आयोजित हुआ स्वास्थ्य कैंप*
*कौशाम्बी* चायल विकास खंड क्षेत्र के कसेंदा गांव में रविवार को स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें मरीजों को दवा इलाज और आयुष्मान कार्ड के लाभ उसके उपयोग की जानकारी दी गई।कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष तलत अजीम एवं ग्राम प्रधान सुखलाल यादव की अगुवाई में आयोजित स्वास्थ्य कैंप में पहुंचे प्रयागराज मुंडेरा ट्रांसपोर्ट नगर के मैनेजर पुष्पराज सिंह सहित चिकित्सकों की टीम सुबह दस बजे कैंप में पहुंची। इस बीच स्थानीय गांव और इलाके के फतेहपुर – सहावपुर, लोकीपुर,कुंदनपुर मुरादपुर आदि गांव के लोग अपने स्वास्थ्य परीक्षण और इलाज कराने के लिए स्वास्थ्य कैंप पहुंचे। सर्दी खांसी,जुकाम,बुखार,खुजलाहट, दांत आदि की समस्याओं का इलाज चिकित्सकों ने किया। ढाई बजे तक चले निःशुल्क दवा इलाज में करीब दो सौ मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया इसमें बीमार मिले लगभग 120 लोगों का दवा इलाज किया गया। इस बीच मैनेजर ने बताया कि इलाज के अभाव में किसी की मौत नहीं होगो कोई मरीज इलाज से वंचित नहीं रहे। इसके लिए सरकार अनेकों स्वास्थ्य संबंधित योजनाएं चला रही है। इसमें आयुष्मान योजना सबसे लाभकारी है। इसे बनवाना बहुत ही जरूरी है। जिनका कार्ड नहीं बना है वह अपना मुख्य कार्य समझकर आयुष्मान कार्ड बनवाएं जिससे पांच लाख रुपये तक का किसी भी दशा में इलाज करवाया जा सकता है। इस बीच दस लोगों से आयुष्मान कार्ड के आवेदन भराया गया। इस बीच डॉ आशीष शुक्ला, महिला रोग विशेषज्ञ हिदा हाशमी दंत रोग विशेषज्ञ डॉ सिद्रा हाशमी आदि चिकित्सक और स्टाफ एवं ग्रामीण स्वास्थ्य कैंप में मौजूद रहे।

More Stories
कानपुर देहात 14 अप्रैल 2026**कानपुर देहात नगर पंचायत रानियां बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती*
मथुरा 14 अप्रैल 26*माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार विज्ञान भवन नई दिल्ली में नारी शक्ति वंदन का डीडी न्यूज़ पर सीधा प्रसारण *
मथुरा 14 अप्रैल 26*बाबा साहेब की जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर फ्लैग मार्च*