संभावित लीड
कौशाम्बी २ मार्च २६*बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर दंपत्ति घायल
पुलिस चौकी कादीपुर में हुआ समझौता दुर्घटना करने वाले चालक को नहीं मिला दंड
लग्जरी कार चालक ने मौके पर पहुंचे लोगों से मारपीट भी करने की कोशिश की है
कौशांबी मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के समदा पेट्रोल पंप के पास सोमवार सुबह लगभग 9 बजे तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दंपति की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी है जिससे बाइक सवार लोग सड़क पर गिर पड़े हैं और घायल हो गए हैं दुर्घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना मंझनपुर कोतवाली पुलिस को दी गई जानकारी मिलने के बाद चौकी प्रभारी कादीपुर मौके पर पहुंचे और दुर्घटना करने वाली चार पहिया गाड़ी के चालक के समर्थन में उतर आए हैं और समझौते के नाम पर 5000 रुपए दिलवा करके घायलों को वापस भेज दिया गया है घायलों का इलाज और मलहम पट्टी करवाने के लिए चौकी इंचार्ज ने घायलों को अस्पताल नहीं भेजा है चौकी इंचार्ज के इस कारनामे ने एक बार फिर पुलिसिया वर्दी शर्मसार कर दी है
जानकारी के मुताबिक करारी थाना क्षेत्र के मखदूमपुर भइला गांव निवासी श्रीनाथ सरोज अपनी पत्नी रीता देवी वा उसकी बहन को साथ लेकर बाइक से सोमवार की सुबह कही जा रहे थे जैसे ही बाइक सवार मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के समदा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तेज रफ्तार अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी है जिससे बाइक सवार दंपति सहित तीनों सड़क पर गिर पड़े हैं और घायल हो गए हैं सड़क पर दुर्घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी और दुर्घटना करने वाली तेज रफ्तार कार चालक को कार सहित रोक लिया लग्जरी कार चालक ने मौके पर पहुंचे लोगों से गाली गलौज मारपीट भी करने की कोशिश की है जिससे कार चालक के आतंक का अंदाजा लगाया जा सकता है मारपीट करने का प्रयास कर रहे कार चालक के आतंक के बाद लोगों से बात विवाद और नोंकझोंक भी हुई मौके पर कादीपुर चौकी प्रभारी पहुंचे और उन्होंने मामले में दोनों पक्षों को पुलिस चौकी कादीपुर बुलवाकर के समझौते का दबाव बनाकर 5000 रुपए दिलवा करके समझौता करवा दिया मुकदमा नहीं दर्ज हुआ है जबकि बाइक सवार लोग लगातार मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे समझौता के नाम पर दुर्घटना करने वाले कार चालक को दंड नहीं मिल सका है

More Stories
रोहतास 2 मार्च 26*मंडल रेल प्रबंधक के साथ अधिकारियों ने दोहराया ‘सेवा संकल्प’*
रोहतास 2 मार्च 26*परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्धारित राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति में भारी लापरवाही बरतने पर सख्त रुख अपनाया है।*
रोहतास 2 मार्च 26*डीडीयू मंडल में सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को समापक भुगतान एवं होली मिलन समारोह*