कौशाम्बी २७ जनवरी २६*श्री राम कथा सुनने के लिए पंडाल में उमड़ रही है महिला पुरुष भक्तों की भारी भीड़*
*भरवारी कौशांबी* बसंत पंचमी के पावन उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद भरवारी में चल रही संगीतमई श्री राम कथा महोत्सव के चतुर्थ दिवस सोमवार को देवी अनुपमा रामायणी जी ने श्री राम कथा सुनाते हुए भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया श्री राम कथा में उन्होंने सुनाया कि माता पार्वती जी ने भगवान शंकर जी से राम कथा सुनाने का निवेदन किया तो भगवान शंकर जी ने माता पार्वती जी को भगवान श्रीराम के भिन्न-भिन्न अवतारों की कथा सुनाते हुए नारद मोह की कथा सुनाई श्री राम कथा को श्रवण पान करने के लिए भारी संख्या में लोग उपस्थित होकर कथा का लाभ ले रहे हैं । इस श्री राम कथा महोत्सव में मारुति वाच से प्रवेश केसरवानी मुन्ना लाल बोरा अखिलेश कौशल प्रेम नारायण कलेक्टर श्यामू महेश पांडे परसरा वीरेंद्र केसरी विपुल श्रीवास्तव राम प्रसाद अग्रहरी आशीष अग्रहरी आदि लोग मौजूद रहे
श्री राम कथा के पांचवें दिन मंगलवार को राम कथा का पंडाल खचाखच भक्तों से भरा हुआ था भय प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी जैसे तमाम प्रसंग पर चर्चा कथा वाचिका ने किया नगर में राम भक्ति की बयार बह रही है हरि सुंदर कांड मंडली की तरफ से देवी अनुपमा रामायणी का भव्य स्वागत सत्कार एवं नगद राशि स्वरूप उपहार से सम्मानित किया गया सभी भक्तों ने तालिया बजा कर सम्मान किया इस मौके पर मौजूद लोगों में जगदीश शिवहरे नन्द लाल केशरवानी ओम प्रकाश केशरी भीम चंद्र अखिलेश कौशल अमित कुमार धनंजय कुमारा केशरवानी बीरेंद्र सागर केशरी मेडी लाल लक्ष्मी कांत शर्मा अनीता केशरवानी अंजना केशरवानी प्रीति केशरवानी आदि हजारों भक्त मौजूद

More Stories
कौशांबी १ फ़रवरी २६**उप मुख्यमंत्री ने रू0-3181.08 लाख की लागत की 05 परियोजनाओं का किया शिलान्यास*
हरदोई १ फ़रवरी २६*हरदोई में भारी आक्रोश! कुलदीप द्विवेदी पर FIR के बाद सड़कों पर उतरा जनसैलाब
बांदा १ फ़रवरी २६*हिंदू सम्मेलन का आयोजन तुलसी शाखा शांति नगर बांदा की ओर से आयोजित किया गया।