कौशाम्बी २७ जनवरी २६*जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के दिए निर्देश*
*कौशांबी।* जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल ने आज कार्यालय कक्ष में प्रोजेक्ट अलंकार एवं प्रयागराज एयरपोर्ट से कौशांबी तक फोरलेन सड़क के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की।जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत राजकीय हाईस्कूल/इंटर कॉलेजों में कराए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान राजकीय हाईस्कूल,अर्का महावीर में कार्य लम्बित पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए टीम गठित कर निर्माण कार्यों की जांच कराकर संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सहायक अभियंता,यूपीसिडको को राजकीय विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, लोनिवि निर्माण खंड से प्रयागराज एयरपोर्ट से कौशांबी तक फोरलेन सड़क के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि संबंधित उप जिलाधिकारी से समन्वय कर भूमि से संबंधित आ रही समस्याओं का समाधान कराते हुए निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराई जाय जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं कार्यसंस्था से मेडिकल कॉलेज के हस्तांतरण के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराकर हस्तांतरण कर दिया जाय बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर व ओम प्रकाश सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित

More Stories
कौशांबी १ फ़रवरी २६*उप मुख्यमंत्री ने जिला उद्यान कार्यालय परिसर में रू0-339.10 लाख की लागत से निर्मित कॉमन इन्क्यूवेशन सेन्टर का किया लोकार्पण*
कौशांबी १ फ़रवरी २६*समाज को प्रेम और बंधुत्व का संदेश दिया संत रविदास ने– कांग्रेस*
कौशांबी १ फ़रवरी २६**उप मुख्यमंत्री ने रू0-3181.08 लाख की लागत की 05 परियोजनाओं का किया शिलान्यास*