कौशाम्बी ०२ जून २०२६ * घरेलू विवाद में हत्यारे पति ने कर दी पत्नी की हत्या, पुलिस फोर्स के साथ एसपी एएसपी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुटे
महेवाघाट कौशाम्बी ।महेवाघाट थाना क्षेत्र में एक हत्यारे पति ने अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी है कुछ वर्षों पहले हत्यारे पति ने अपने साढ़ू की भी हत्या की थी जिसमें उसे अदालत से आजीवन कारावास हुआ है लेकिन हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह 3 महीना पहले घर लौट कर आया था बताया जाता है की साली से उसका अफेयर चल रहा है जिसके चलते उसने साढ़ू की भी हत्या की है और पत्नी की भी हत्या कर दी है महिला की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई आरोप है कि विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। एसपी, एएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने शुरू किए।
जानकारी के मुताबिक महेवाघाट थाना क्षेत्र के घोघपुर गांव में मंगलवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी कि गांव निवासी शिव भोला निषाद ने अपनी पत्नी माया देवी उम्र 50 वर्ष की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस ने अन्य विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि रात में ही पति ने पत्नी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया इसके पहले भी साडू की हत्या कर चुका है जिसमें आजीवन सजावास हुई थी हाई कोर्ट से जमानत पर 3 महीने पहले घर लौट कर आया है
घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सत्यनारायण प्रजापत,एएसपी अमिता सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।वही एसपी ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की हैं।एसपी का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

More Stories
सुल्तानपुर2जून2026*सराहनीय कार्य महिला थाना जनपद सुलतानपुर*
लखनऊ2जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
महोबा 02जून2026*चरखारी में किसान की भूमि पर जबरन बाउंड्री बनाने का आरोप, न्याय की गुहार