कौशांबी9अगस्त25*भारी पुलिस बल के साथ एसपी ने कस्बा मंझनपुर में किया फ्लैग मार्च*
*कौशाम्बी।* रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर 08 अगस्त को राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत कस्बा मंझनपुर के संवेदनशील, भीड़भाड़ एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर भारी पुलिस बल एवं 400 रिक्रूट आरक्षियों के साथ फ्लैग मार्च किया गया।400 रिक्रूट आरक्षी जो पुलिस लाइन कौशाम्बी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं उन सभी को आज फ्लैग मार्च के सम्बन्ध में विस्तार से ब्रीफिंग की गयी और पहली बार उन्हे शान्ति व्यवस्था सम्बन्धी प्रशिक्षण की ट्रेनिंग दी गयी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को फ्लैग मार्च की आवश्यकता एवं महत्व के बारे में बिस्तार से बताया गया और यह भी बताया गया कि प्रशिक्षण के दौरान इस प्रकार शान्ति व्यवस्था सम्बन्धी कर्तव्यों में सहभागिता उनके प्रशिक्षण का अंग है। जिससे व्यवहारिक ज्ञान में वृद्धि होती है।
भारी पुलिस बल रिक्रूट आरक्षियों के विशाल फ्लैग मार्च को देखकर आम जनमानस में कौशाम्बी पुलिस के प्रति विश्वास एवं उनमें सुरक्षा की भावना का विकास हुआ है, साथ ही अपराधियों में पुलिस का खौफ बढ़ा है। इस प्रकार फ्लैग मार्च के माध्यम से कौशाम्बी पुलिस द्वारा रक्षाबंधन पर्व को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गयी। इस अवसर पर राजेश कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, क्षेत्राधिकारी मंझनपुर, क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी/लाइन्स, प्रतिसार निरीक्षक कौशाम्बी, प्रभारी निरीक्षक मंझनपुर, आरटीसी प्रभारी, यातायात प्रभारी समेत भारी संख्या में पुलिस बल एवं 400 रिक्रूट आरक्षियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
More Stories
मुजफ्फरनगर 15 अक्टूबर 26 चर्चित यूट्यूबर आतिफ का पिरान कलियर के गेस्ट हाउस में मिला शव, क्षेत्र में मची सनसनी,,,
मुजफ्फरनगर 15 अक्टूबर 26 मुजफ्फरनगर को मिला नया जिला जज, राजीव कुमार पांडे संभालेंगे न्यायिक व्यवस्था की जिम्मेदारी
मुजफ्फरनगर 15 अक्टूबर 26 मुजफ्फरनगर में नकली नोट छापने वाले मास्टरमाइंड सहित तीन गिरफ्तार