कौशांबी6जुलाई24*किशनपुर पंप नहर प्रणाली का डीएम ने किया भौतिक निरीक्षण*
*कौशाम्बी* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा शनिवार को अधिशासी अभियंता सिंचाई जगदीश लाल के साथ नेवादा ब्लॉक के अंतर्गत किशनपुर पंप नहर प्रणाली का भौतिक निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता ने बताया कि जनपद में किशनपुर पंप नहर प्रणाली की 35 नहरें हैं, इनमें से 30 नहरें को टेल फीड कर दिया गया है। जून माह के तृतीय एवं चतुर्थ सप्ताह में यमुना नदी का जलस्तर अपने न्यूनतम स्तर पर रहा है, जिसके कारण पूर्ण रूप से 07 पंप नहीं चलाए जा पा रहे हैं। इस कारण किशनपुर पंप नहर प्रणाली की 05 नहरें में टेल फीड नहीं किया जा सका है। आज से 6 पंप चलाए जा रहे हैं।जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देशित किया कि शीघ्र ही शेष 05 नहरे का टेल फीड कराना सुनिश्चित करें, जिससे किसानों को धान की रोपाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके।

More Stories
लखनऊ 2 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुलतानपुर2 अप्रैल 26*जिला कांग्रेस कमेटी सुलतानपुर ने जन समस्याओं को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया
बांदा2 अप्रैल 26* शांतिकुंज हरिद्वार की कलश ज्योति दीप यज्ञ कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है**