कौशांबी3जुलाई24*अनियंत्रित आइसर वाहन डिवाइडर पर चढ़कर पलटी*
*हर्रायपुर कौशाम्बी* संदीपनघाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज चौकी अंतर्गत मूरतगंज चौराहे पर अनियंत्रित आइसर वाहन डिवाइडर पर चढ़कर पलट गयी है वाहन पलटते ही मौके पर लोगो की भीड़ लग गई सूचना पाकर पुलिस भी पहुँच गयी वाहन पलटने से आवागमन बाधित हो गया पुलिस ने पलटे वाहन को किनारे करवा कर आवागमन शुरू कराया है मामले की सूचना चालक के परिजनों को दे दी गयी है
जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह लगभग चार बजे आइसर वाहन up71 at 8679 वाहन चालक अजय कुमार निवासी फतेहपुर जिला वाहन में प्रयागराज से पुराने बरतन लादकर कानपुर जा रहा था जैसे ही वह मूरतगंज पहुंचा वाहन चालक को नींद की झपकी आ गई जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर पर जा चढ़ा और जिससे वाहन पलट गया हालांकि किसी को कोई जान माल का नुकसान नही हुआ है

More Stories
लखनऊ९ जून २०२६ * पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट
कानपूर नगर ९ जून २०२६ * गाटा संख्या 709 में करोड़ों की जमीन पर बड़ा खेल? किसान ने लगाया फर्जी आदेश और अभिलेखों में हेरफेर कर पैतृक भूमि को आमीन प्रदीप कुमार द्वारा हड़पने की साजिश का बड़ा आरोप
सुलतानपुर9जून 2026*यूपी पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण ।