कौशांबी28दिसम्बर24*मजदूरों को रोजगार की गारंटी देने वाले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेसियों ने व्यक्त किया शोक*
*मनमोहन सिंह के ही कार्यकाल में मनरेगा रोजगार की गारंटी , शिक्षा की गारंटी ,भोजन की गारंटी मिड डे मील योजना तथा जन सूचना अधिकार जैसी योजनाएं जनता को मिली*
*कौशाम्बी।* जिला कांग्रेस कार्यालय कौशांबी में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन जिला अध्यक्ष गौरव पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रहकर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनको याद किया श्रद्धांजलि के पश्चात जिला अध्यक्ष गौरव पांडे में मनमोहन सिंह के कार्यों को याद किया और बताया कि मनमोहन सिंह के ही कार्यकाल में मनरेगा रोजगार की गारंटी , शिक्षा की गारंटी ,भोजन की गारंटी मिड डे मील योजना तथा जन सूचना अधिकार जैसी योजनाएं जनता को दी गई जिसमें आम जनमानस को बहुत ही सहूलियत हुई गरीब का बच्चा भी शिक्षा पाकर शिक्षित हुआ और योग्य बना शोक सभा में कौशांबी कांग्रेस के प्रभारी राजेश साहनी ने कहा कि स्वर्गीय मनमोहन सिंह ने आर्थिक मुद्दों पर बहुत ही सराहनीय कार्य किया था जब पूरा विश्व आर्थिक रूप से कमजोर हो रहा था तब मनमोहन सिंह की नीतियों के कारण भारत में कोई भी आर्थिक संकट नहीं आया । शोक सभा को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा पप्पू ने कहा कि आज जो राशन पूरे देश में गरीबों को दिया जा रहा है वह कांग्रेस सरकार में मनमोहन सिंह की योजना थी । वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राम बहादुर त्रिपाठी ने कहा की नेता केवल वादा करते हैं लेकिन मनमोहन सिंह ने काम की गारंटी दी थी और उनकी योजनाएं आज भी कार्य कर रही हैं शोकसभा में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष गौरव पांडे , प्रभारी कौशांबी प्रदेश सचिव राजेश साहनी , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राम बहादुर त्रिपाठी , श्याम मूर्ति तिवारी ,छेदी लाल गोस्वामी उपाध्यक्ष आशीष पप्पू मिश्रा , महासचिव कौशलेश द्विवेदी , निक्की पांडे ,मोहम्मद सरफराज सचिन पांडे ,रामबली हेमंत रावत ,फूलचंद्र कुशवाहा आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे ।
More Stories
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak