कौशांबी21जुलाई24*पीड़ित के बैंक खाते से ट्रांसफर हई सम्पूर्ण धनराशि 2 लाख 79 हजार 891रुपए पुलिस ने कराया वापस*
*कौशाम्बी।* मोहम्मद सैफ पुत्र मोहम्मद इशहाक निवासी ग्राम पारस थाना सैनी जनपद कौशाम्बी द्वारा थाना सैनी में 1 फरवरी को उपस्थित होकर शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदिक के बैंक अकाउण्ट से धोखाधड़ी कर 2 लाख 79 हजार 891रुपये ट्रान्सफर कर लिये गये हैं, जिसके सम्बन्ध में थाना सैनी पर मु0अ0सं0 29/24 धारा 420 भादवि व 66 डी आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया था।
इस क्रम में थाना सैनी पुलिस निरीक्षक अयोध्या कुमार (विवेचक) के साथ साइबर थाना टीम द्वारा कुशलता व सक्रियता से कार्यवाही करते हुये दिनांक 21.07.2024 को आवेदिक मोहम्मद सैफ के अकाउण्ट से ट्रान्सफर कराई गई सम्पूर्ण धनराशि 2,79,891/-रू0 आवेदिक के खाते में वापस कराया गया। धनराशि वापस होने पर आवेदिक द्वारा थाना सैनी में उपस्थित होकर कौशाम्बी पुलिस व साइबर थाना/थाना सैनी टीम को धन्यवाद दिया गया।

More Stories
*मथुरा 17 अगस्त 26 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा तहसील गोवर्धन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*
नई दिल्ली17अगस्त26*ISI से कनेक्शन वाले 200 से ज्यादा लोग गिरफ्तार, बड़ा नेटवर्क खत्म हुआ- अमित शाह
अयोध्या17अगस्त26*बार एसोसिएशन रूदौली के चुनाव हेतु विभिन्न पदों पर प्रथम दिवस 9 नामांकन पत्र दाखिल