कौशांबी20जुलाई24*उप मुख्यमंत्री ने पौधारोपण कर आमजन से अधिक से अधिक पौधारोपण का किया आवाह्न*
*उप मुख्यमंत्री ने पेड़ लगाओं-पेड़ बचाओं जन अभियान (एक पेड़ मॉ के नाम) के तहत हरिशंकरी पौधारोपण किया*
*कौशाम्बी।* प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम, टेंवा में वन विभाग द्वारा आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में हरिशंकरी (पीपल, पाकड़ एवं बरगद) पौधारोपण कर पारिस्थितिक संतुलन तथा पर्यावरण को स्वच्छ व सुन्दर बनाये रखने के लिए आमजन से अधिक से अधिक पौधारोपण करने एवं पौधों के संरक्षण के प्रति आवाह्न किया।इस अवसर पर अध्यक्ष, जिला पंचायत श्रीमती कल्पना सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती अनीता त्रिपाठी, पूर्व विधायकगण संजय गुप्ता व लाल बहादुर एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भरवारी श्रीमती कविता पासी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

More Stories
नई दिल्ली18अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
रायगड17अगस्त26*अंमली पदार्थांविरोधात जनजागृती अभियान; व्यसनमुक्त समाजासाठी पुढाकार
मथुरा 17 अगस्त 26 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा तहसील गोवर्धन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*