कौशांबी18अगस्त25*भतीजे के प्रेम में दीवानी चाची ने खाया जहर मौत*
*प्रेमिका चाची की मौत के बाद भतीजे ने भी खाया जहर हालत गंभीर*
*कौशाम्बी* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में चाची और भतीजे की अनोखी प्रेम कहानी का मामला सामने आया है भतीजे के प्रेम में दीवानी चाचू ने पारिवारिक विरोध के बाद जहर खाकर जान दे दी है और अपनी प्रेमिका चाची की मौत के बाद भतीजे ने भी जहर खा लिया जिससे उसकी हालत गंभीर है और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है
जानकारी के मुताबिक मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के हटवा रामपुर की विमला देवी उम्र 36 वर्ष पत्नी पिंटू का अपने परिवार के भतीजे विशाेक उर्फ रामराज उम्र 20 वर्ष पुत्र बच्चा लाल के साथ दो साल पहले प्रेम संबंध बन गए,विमला का पति पिंटू रोजगार के लिए बाहर रहता है इस बीच चाची और भतीजे का प्यार परवान चढ़ा तो परिवार की बंदिशे भी शुरू हो गई,जिसके बाद आपस में विवाद हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा,जिसके बाद दोनों पक्षों ने आपस में समझौता भी कर लिया था।वही अचानक रविवार को प्रेमिका चाची विमला देवी ने किसी बात को लेकर जहर खा लिया जिसे अस्पताल में भर्ती करता गया जहा उसकी मौत हो गई,प्रेमिका चाची की मौत से प्रेमी भतीजा आहत हो गया और सोमवार को उसने भी जहर खा लिया, भतीजा विशोक के जहर खाने के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां उसका इलाज चल रहा है और वह जीवन के लिए मौत से संघर्ष कर रहा है।
घटना के संबंध में विशोक की मां गुड़िया देवी ने बताया कि दोनों आपस में मोबाइल पर बात करते थे,जिसको लेकर दो साल पहले विवाद हुआ था जिस पर बाद में समझौता भी हो गया था,लेकिन कल विमला देवी ने जहर खाकर जान दे दी,जिसकी मौत हो गई,वही इसके बाद उसके बेटे ने भी जहर खा लिया,वही अब महिला के परिवार वाले उसके बेटे पर आरोप लगा रहे है कि महिला को उनके बेटे ने ही जहर खिलाया है।वही इस सम्बन्ध में मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन को यह परेशान कर रहा था और अवैध सम्बन्ध बनाने का प्रयास करता था,जिससे परेशान होकर मेरी बहन ने जहर खाकर अपनी जान दे दी,वही शिकायत के बावजूद पुलिस मुकदमा नहीं लिख रही है।

More Stories
लखनऊ16जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : जनकल्याण शिविर का MLA ने किया निरीक्षण, आयुक्त को दिए निर्देश*
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : सोते बेटे को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद में खूनी खेल! कसबा में गोलियों की गूंज से दहशत*