कौशांबी16अगस्त25*मुख्य विकास अधिकारी ने वृद्धाश्रम का किया औचक निरीक्षण*
*कौशांबी।* मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया।मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण के दौरान वृद्धजन भजन कीर्तन कर रहे थे। मीनू के अनुसार खाना बन रहा था। उनके द्वारा वृद्धजनों से यहां पर मिलने वाले सुविधाओं के बारे में पूछने पर बताया गया कि यहां पर समय-समय सभी व्यवस्था, हम लोगों को उपलब्ध हो जाती है।मुख्य विकास अधिकारी ने वृद्धाश्रम के प्रबंधक आलोक राय से पूछा कि स्वास्थ्य परीक्षण लोगों का किस माध्यम से कराया जाता है तो उनके द्वारा बताया गया कि प्रत्येक मंगलवार को सी.एम.एस. एव उनकी टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराकर दवा उपलब्ध करायी जाती हैं। वृद्ध आश्रम में साफ-सफाई की स्थिति बेहतर पाई गई।

More Stories
पूर्णिया बिहार 29 अगस्त26 * “ऑपरेशन जनसुनवाई” शुरू – अब थाने के चक्कर खत्म, कप्तान के दरबार में होगा तुरंत इंसाफ*
अमेठी 29अगस्त 26*नर्सिंग छात्रा की मौत में प्रधानाचार्य-वार्डन पर एफआईआर*
इंदौर 29अगस्त 26*🏵️ ‘छात्रों की गूंज’… राहुल गांधी के आगमन की खबर मिलते ही पटवारी ने ताबड़तोड़ बुलाई कांग्रेसियों की बैठक*