कौशांबी1जुलाई24*बंदरो के आतंक से भय भीत है भरवारी कस्बा वासी*
*आए दिन छोटे छोटे बच्चो को भी काटकर बनाते है निशाना, बन विभाग से लोगों ने मांग की बंदर को पकड़ कर ले जाए*
*भरवारी कौशाम्बी* नगर पालिका परिषद कस्बा भरवारी में वर्तमान समय में बंदरो का जबरदस्त आतंक छाया हुआ है जिससे आए दिन किसी न किसी को काटकर घायल कर देते है l। ऐसा ही मामला कस्बा के शाहगंज पानी टंकी मुहल्ले के रहने वाले सूर्यांश सिंह पुत्र शिवेन्द्र प्रताप सिंह के पुत्र को दौड़ा कर बंदर ने काट लिया यह तो गनीमत थी कि वह लड़का छत पर खेल रहा था ऐसे में घर वाले यदि न पहुंच जाते तो वे लडका छत से नीचे गिर जाता तब बड़ी घटना घटने सी कोई रोक नहीं सकता था l
यह मामला बंदरो या यह कहें कि बन विभाग के लिए कोई नया नही है इस से पहली भी बंदरो ने काफी लोगों को काटकर घायल कर दिया था इतने ही नही नया बाज़ार में तो एक लड़की को खदेड़ा काटने के लिए वह तो छत से नीचे चली आई और उसकी मौत हो गई थी यह सब जानकर भी वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी घृतराष्ट्र एवम मूक वधिर बने हुए है l। उनके लिए ऐसी घटना आए दिन घटे कोई मायने नहीं रखती अब स्कूल खुल गए हैं बच्चो का स्कूल जाना बाजार निकलना बंदरो के लिए और आसान हो जाएगा जब चाहे किसी भी बच्चो को काट सकते है लोगों में वन विभाग के प्रति जबरदस्त आक्रोश है l
*रिपोर्ट राजू सक्सेना पत्रकार भरवारी कौशांबी*

More Stories
इलहाबाद ९ जून २०२६ * इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बेवजह जेल भेजने पर पुलिस अफ़सर भरेंगे हर्ज़ाना..
लखनऊ९ जून २०२६ * पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट
कानपूर नगर ९ जून २०२६ * गाटा संख्या 709 में करोड़ों की जमीन पर बड़ा खेल? किसान ने लगाया फर्जी आदेश और अभिलेखों में हेरफेर कर पैतृक भूमि को आमीन प्रदीप कुमार द्वारा हड़पने की साजिश का बड़ा आरोप