कौशांबी09जनवरी25*बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनार्न्तगत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन*
*कौशाम्बी* बालिका के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने एवं उनके स्वस्थ्य, समृद्ध, सुरक्षित व उत्कृष्ट जीवन की कामना के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय मंझनपुर में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 10 नवजात बच्चियों के माताओं को बेबी किट, कपड़े, ड्राईफूटस, पौधे के साथ गमला, कैरी बैग, केक, मिष्ठान, व सम्मान पत्र आदि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती मंतशा द्वारा बताया गया कि बेटा बेटी में भेदभाव न करें एवं दोनों को समान शिक्षा दें। इसके साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दी गयी। कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में डायट प्राचार्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी, संरक्षण अधिकारी, जिला चिकित्सालय के चिकित्सक व स्टाफ नर्स एवं वन स्टाप सेन्टर के कर्मचारी तथा नवजात बच्चियों के माता-पिता उपस्थित रहे

More Stories
लखनऊ31मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
रोहतास31मई26*मखदूम अशरफ कछौछा शरीफ कमेटी की अपील: कमेटी के नाम पर चंदा देने से पहले तहकीकात जरूर करें*
नई दिल्ली31मई26 *यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*