कौशांबी 26 मार्च*हाई वोल्टेज शॉर्ट सर्किट से लगी खेत में आग लाखों की फसल जलकर हुई खाक*
*सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड का वाहन न पहुंचने पर कड़ी मशक्कत से ग्रामीणों ने बुझाई आग*
*कौशांबी* चायल तहसील क्षेत्र के चरवा थानान्तर्गत नोहरी का पूरा गांव में हाई वोल्टेज विद्युत तार की शॉर्ट सर्किट से किसानों के खेत में आग लग गई देखते-देखते खेत की खड़ी फसलें जलने लगी उधर से गुजर रहे लोगों ने खेत में आग लगने की जानकारी ग्रामीणों को दी मामले की जानकारी किसानों तक पहुंची मौके पर तमाम ग्रामीण पहुंच गए खड़ी फसल जलती देख कर किसानों के पसीने छूट गए मामले की सूचना विद्युत विभाग को देकर विद्युत सप्लाई बंद कराई गई मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई लेकिन मौके पर फायर ब्रिगेड का वाहन नहीं पहुंच सका ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद जलती फसल में पानी डालकर खेत में लगी आग बुझाई देखते देखते 3 किसानों के 2 बीघे से अधिक खेत की फसल जलकर राख हो गई है अचानक लगी आग से किसानों के सामने मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है
बताया जाता है कि गुरु प्रसाद पटेल रेंदा पटेल और मोहम्मद पुर के एक अन्य व्यक्ति के खेत मैं खड़ी फसल हाई वोल्टेज विद्युत तार की शॉर्ट सर्किट से पूरी तरह से जलकर खाक हो गयी है मामले की सूचना किसानों ने थाना पुलिस और तहसील प्रशासन को दी है लेकिन समाचार लिखे जाने तक मौके पर राजस्व लेखपाल नहीं पहुंचा है जिससे खेत में आग लगने से नुकसान का आकलन नहीं हो सका है लेकिन अनुमान लगाया जाता है कि इस अग्निकांड की घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

More Stories
पूर्णिया बिहार14फरवरी26* पूर्णिया का 256वां स्थापना दिवस: का डीएम और आईजी ने प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर किया आगाज़
बाँदा 14 फ़रवरी 26*संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना चिल्ला में किया गया तथा थाना चिल्ला का निरीक्षण भी किया गयाl
उन्नाव 14 फ़रवरी 26*खबर उन्नाव से है जहाँ आज 14 फरवरी जिसको काला दिवस मनाया गया,