कौशांबी २६ जनवरी २६*हम अपने गणतन्त्र को,संवैधानिक आदर्शों की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं।~ गौरव पाण्डेय*
*कौशाम्बी।* 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेसियों ने अपने मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर झंडारोहण कर बड़े हर्ष के साथ गणतंत्र दिवस मनाया इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा भारत 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ था तथा 26 जनवरी 1950 को इसके संविधान को आत्मसात किया गया, जिसके अनुसार भारत देश एक लोकतांत्रिक, संप्रभु तथा गणतंत्र देश घोषित किया गया। 26 जनवरी 1950 को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया। इसके बाद पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे देश का एक बहुत ही गौरवशाली दिन है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ और हमारा देश एक गणराज्य बना। इस दिन हम अपने संविधान निर्माताओं को याद करते हैं और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझते हैं। तत्पश्चात जिला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया। यह ऐतिहासिक क्षणों में गिना जाने वाला समय था। इसके बाद से हर वर्ष इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है कार्यक्रम में जिला महासचिव सुरेंद्र शुक्ला,श्याम सिंह भदौरिया,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव,ब्लाक अध्यक्ष मंझनपुर प्रदीप सिंह पटेल,नगर अध्यक्ष शकील अब्बास,कार्यालय प्रभारी हेमन्त रावत,सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,रफीक अहमद,बलजीत कुमार,छोटे लाल,ब्लाक अध्यक्ष सिराथू रामप्रकाश पंडा,गोरे लाल,बेलाल हसन,श्याम बिहारी, बिफई लाल,जीतू मिश्रा,दीपक शर्मा,इंद्रपाल आदि उपस्थित

More Stories
वाराणसी 18 मार्च 26*विश्वनाथ धाम की गंगा आरती का शुभारंभ गुरुवार से, हर शाम 6 बजे होगा,
मिर्ज़ापुर 18 मार्च 26*चैत्र नवरात्र में 24 घंटे खुले रहेंगे मां विंध्यवासिनी के कपाट, 20 घंटे होंगे दर्शन*
बांदा18मार्च26*बुंदेलखंड की बदलती तस्वीर, एक्सप्रेसवे के किनारे सजेगा सपनों का शहर*