*पूर्णिया बिहार 16 अक्टूबर26* कोसी स्नातक चुनाव: NDA ने झोंकी ताकत, प्रत्याशी डॉ. एनके यादव की जीत के लिए भाजपा ने बनाया महाप्लान*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णिया में 5 जिलों के नेताओं का जुटान, स्नातक वोटरों से संपर्क तेज करने का निर्देश*
पूर्णिया। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर गुरुवार को पूर्णिया के वनभाग स्थित जिला भाजपा कार्यालय में क्षेत्रीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज और नवगछिया के भाजपा नेताओं और प्रमुख कार्यकर्ताओं ने NDA प्रत्याशी डॉ. एन.के. यादव की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
*श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन कर हुई बैठक की शुरुआत*
बैठक की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुई। राष्ट्रगान और वंदे मातरम के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अध्यक्षता भाजपा पूर्णिया के कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने की।
*दिल्ली से पटना तक के दिग्गज नेता रहे मौजूद*
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री सह बिहार प्रभारी एवं सांसद संगीता यादव तथा राष्ट्रीय मंत्री एवं बिहार सह-प्रभारी रोहन गुप्ता मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र, विधानसभा सचेतक संजीव चौरसिया, प्रत्याशी डॉ. एनके यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं MLC अनिल ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणय यादव, राकेश कुमार और प्रदेश महामंत्री राजेश झा उर्फ राजू शामिल रहे।
*संगठन की एकजुटता ही जीत का मंत्र: संगीता यादव*
नेताओं ने कहा कि कोसी स्नातक चुनाव संगठन की एकजुटता की परीक्षा है। संगीता यादव ने बूथ और विधानसभा स्तर तक समन्वय मजबूत करने का आह्वान किया, वहीं रोहन गुप्ता ने व्यवस्थित तैयारी और मतदाताओं से लगातार संपर्क पर जोर दिया। मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि पांचों जिलों के कार्यकर्ता आपसी समन्वय से हर स्नातक वोटर तक पहुंचें और NDA प्रत्याशी के लिए समर्थन जुटाएं।
*5 जिलों के कार्यकर्ताओं ने लिया जीत का संकल्प*
एनडीए प्रत्याशी डॉ. एनके यादव ने कार्यकर्ताओं से व्यापक जनसमर्थन की अपील की। बैठक में विधायक विजय खेमका, कृष्ण कुमार ऋषि, कविता पासवान, तारकिशोर प्रसाद, देवयंती यादव, पूर्व सांसद निखिल चौधरी, उपमहापौर पल्लवी गुप्ता सहित सभी जिलों के जिलाध्यक्ष, प्रभारी, पूर्व विधायक, MLC, कोर कमेटी सदस्य और विधानसभा प्रभारी मौजूद रहे। अंत में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणय यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
More Stories
बांदा(उप्र)16 अक्टूबर 26*फूल डेकोरेशन करने गया युवक लापता, एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली –
हरिद्वार 16 अक्टूबर 26*उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: हरिद्वार की सियासी जमीन पर कुशल छिल्लर की दावेदारी, युवाओं में उत्साह
बांदा 16 अक्टूबर 26*भांजे की हत्या में मामा और ममेरा भाई गिरफ्तार,डंडा बरामद*