कोलकाता 20 मार्च 26*बेरोजगारों को 18 हजार की मदद, पक्के घर का वादा… TMC के घोषणापत्र में महिलाओं के लिए भी बड़े एलान*
कोलकाता *ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव के लिए TMC का घोषणापत्र जारी किया, जिसमें 10 प्रतिज्ञाएं शामिल हैं। प्रमुख वादों में ‘दुआरे चिकित्सा’, सभी कच्चे घरों को पक्का बनाना, नल से पानी का कनेक्शन, आधुनिक स्कूल और शिक्षकों की बहाली शामिल हैं।
[20/03, 17:56] +91 96615 42400: ♈पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सीएम ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) का मेनिफेस्टो जारी किया. टीएमसी ने ‘लक्ष्मी भंडार’ स्कीम के तहत, जनरल कैटेगरी की महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये और SC/ST को हर महीने 1,700 रुपये देने का ऐलान किया है. सीएम ममता बनर्जी ने कहा, जो युवा बेरोजगार हैं उन्हें हर महीने 1,500 रुपये पॉकेट मनी के तौर पर मिलेंगे. बंगाल इंडस्ट्री के लिए एक डेस्टिनेशन है. हम MSME में नंबर वन हैं. MSME के तहत 1.5 करोड़ कर्मचारी काम करते हैं. बंगाल में लेदर इंडस्ट्री सबसे बड़ी है.’
टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने कहा, ‘हम ‘दुआरे चिकित्सा’ (घर-घर स्वास्थ्य सेवाएं) शुरू करेंगे. हम इसे हर बूथ पर शुरू करेंगे, हम ‘दुआरे चिकित्सा’ कैंप लगाएंगे. हजारों स्कूलों को ई-लर्निंग सुविधाओं के साथ मॉडर्न बनाया जाएगा. आने वाले दिनों में हम 7-8 नए जिले, ब्लॉक, यहां तक कि नई नगर पालिकाएं भी बनाएंगे.’
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘मैं बंगाल के लोगों से अपील करती हूं कि बंगाल को बचाने के लिए एकजुट होकर BJP के खिलाफ लड़ें. अगर सेंट्रल एजेंसियां आपको डराने की कोशिश कर रही हैं, तो डरें नहीं. अगर वे आपको पैसे देने की कोशिश कर रहे हैं, तो न लें. वे बॉर्डर इलाकों से पैसा और हथियार, माफिया लाते हैं, यहां अशांति और दंगे कराने की कोशिश कर रहे हैं. मैं बांटने वाली राजनीति नहीं कर रही हूं. हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सब एक जैसे हैं.’

More Stories
कौशाम्बी 20 मार्च 26*जिलाधिकारी ने की जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक*
मथुरा 20 मार्च 26*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 20 मार्च 26*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*