*कुशीनगर 09अप्रैल25*फरियाद लेकर कोतवाली पहुंचे पीड़ित की बाइक चोरों ने उड़ाया*
*हाटा कोतवाली परिसर से बाइक चोरी होने के बाद हड़कम्प;*
*हाटा,कुशीनगर।* कोतवाली परिसर में बुधवार को अपनी फरियाद लेकर आये एक फरियादी की बाइक चोरी हो गई।कोतवाली परिसर में हुई इस घटना से पुलिसिया व्यवस्था पर सवाल उठ रहा है।
हाटा कोतवाली के शंखापर गांव के रहने वाले सुभाष पटेल अपनी समस्या लेकर बुधवार को हाटा कोतवाली पहुंचे थे।पुलिसकर्मियों ने उन्हें थोड़े देर इंतज़ार करने की बात कहकर बैठा दिया। सुभाष जब थाने के कक्ष से बाहर आये तो उनकी बाइक वहां नही थी।सुभाष ने पूरे कोतवाली परिसर में इधर- उधर घूमकर अपनी बाइक को ढूंढा लेकिन उसका कोई पता नही चला।पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाई की मांग किया।वहीं इस घटना के बाद पुलिसिया व्यवस्था पर तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं।आखिरकार कोतवाली पुलिस की कार्यशैली और परिसर में अव्यवस्थाएं पर सवाल उठ रहा है।
इस सम्बंध में कोतवाल रामसहाय चौहान ने बताया कि हमारा आज ही यहां तैनाती हुई है।हमने अपने स्तर से इस प्रकरण की जानकारी जुटाई है लेकिन ऐसी कोई घटना होने की जानकारी किसी पुलिसकर्मी ने नही दिया है।

More Stories
लखीमपुर खीरी 19 मार्च 26*बड़ी धूमधाम से मनाई गयी झूलेलाल जयंती
जींद हरियाणा 19 मार्च 26*भाकियू द्वारा जनसंपर्क अभियान तेज 31 मार्च को होगी जींद में किसान व मजदूरों की बड़ी रैली।
नई दिल्ली 19 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*